अजोली स्कूल में सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सुखदेव भारद्वाज एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणदेव शर्मा ने श्री सत्य सांई के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष पर बच्चों को स्वेटर किए वितरित
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली में सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य सुखदेव भारद्वाज जी एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रणदेव शर्मा जी द्वारा श्री सत्य साइ के 100वें जन्मदिवस के उपलक्ष पर विद्यालय के बच्चों को निशुल्क सर्दी से बचने के लिए स्वेटर वितरित किए एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अजोली में चल रहे सात दिवसीय विशेष NSS शिविर में संसाधन व्यक्ति के तौर पर NSS स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए समझाया की विद्यार्थी अपने स्वाध्याय अनुशासनशीलता कर्तव्य परायणता एवं महापुरुषों के संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए एवं सदैव अपने गुरुओं का माता-पीता का एवं बुजुर्गों का सदैव सम्मान करना चाहिएइस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री नरेश चौहान जी द्वारा अतिथियों का विद्यालय आगमन पर अभिवादन किया गया एवं बच्चों को निशुल्क जर्सी वितरित करने के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर NSS प्रभारी श्रीमती श्याम तोमर, श्री विनोद शंकर, श्री संजय शास्त्री, श्रीअतर सिंह, श्रीमती वीना खुराना, श्रीमती अंजू बाला, श्रीमती रेखा चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।
At Ajoli School, retired principal Sukhdev Bhardwaj and retired principal Randev Sharma distributed sweaters to the children on the occasion of Sri Sathya Sai’s 100th birth anniversary.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
At Government Senior Secondary School Ajoli, social worker and former retired principal Sukhdev Bhardwaj and retired principal Randev Sharma distributed free sweaters to the school children to protect them from the cold on the occasion of Sri Sathya Sai’s 100th birth anniversary. They also addressed the NSS volunteers as resource persons at the seven-day special NSS camp being held at Government Senior Secondary School Ajoli, emphasizing that students should incorporate self-study, discipline, dedication to duty, and the values of great personalities into their lives and always respect their teachers, parents, and elders. On this occasion, the school principal, Mr. Naresh Chauhan, welcomed the guests and expressed gratitude for distributing the free sweaters to the children. NSS in-charge Mrs. Shyam Tomar, Mr. Vinod Shankar, Mr. Sanjay Shastri, Mr. Atar Singh, Mrs. Veena Khurana, Mrs. Anju Bala, Mrs. Rekha Chaudhary, and others were also present.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
