सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविका नेहा चौहान ने 6 से 15 नवंबर तक अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, सेंटर धर्मशाला में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के साहसिक शिविर में उत्कृष्ट भागीदारी निभाई। 10 दिवसीय एडवेंचर कैंप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला से 20 स्वयंसेवकों की एक टीम ने हिस्सा लिया, जिसका नेतृत्व कंटिजेंट इंचार्ज के रूप में राजकीय महाविद्यालय शिलाई के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य यशपाल शर्मा ने किया।
कैंप के दौरान प्रतिभागियों को पर्वतारोहण, रॉक क्लाइम्बिंग और ट्रैकिंग जैसी साहसिक गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और मानसिक मजबूती से जुड़े विभिन्न अभ्यास भी कराए गए। ऐसे शिविर न केवल युवाओं में साहसिक भावना का विकास करते हैं, बल्कि पूरे देश की विविध संस्कृति और परंपराओं को जानने-समझने का अनूठा अवसर भी प्रदान करते हैं। नेहा चौहान की इस राष्ट्रीयस्तरीय भागीदारी ने महाविद्यालय व क्षेत्र का नाम एक बार फिर गौरवान्वित किया है।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
