धारटीधार क्षेत्र की राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में बच्चों में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक..

सबसे तेज खबर / नाहन

सिरमौर जिले के धारटीधार क्षेत्र की राजकीय उच्च विद्यालय कांसर में बच्चों ने आदिवासी संस्कृति की झलक पेश की। आदिवासी पखवाड़े के उपलक्ष्य में विद्यालय के सातवीं कक्षा के विद्यार्थियों अहाना नेगी, नैन्सी, कृतिका शर्मा, अदिति ने आदिवासी पोशाकों में नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय गतिविधि प्रभारी बबिजा शर्मा ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में देश की विभिन्न संस्कृतियों के प्रति प्रेम और आदर की भावना का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी रमन कुमार, किशोर भारद्वाज, अनिल शर्मा, कल्पना देवी, नेहा शर्मा, बबिजा शर्मा, ललिता कुमारी, आदित्य कुमार, सुरेश शर्मा और कमलेश देवी मौजूद रहे।

A glimpse of tribal culture was seen among the children in Government Higher Secondary School Kansar of Dhartidhar area.

Sabse Tez Khabar / Nahan

Children presented a glimpse of tribal culture at Government Higher Secondary School Kansar in Dhartidhar area of Sirmour district. On the occasion of Tribal Fortnight, students of class VII of the school Ahana Negi, Nancy, Kritika Sharma, Aditi mesmerized everyone by presenting a dance in tribal costumes. School activity in-charge Babija Sharma said that such activities develop a feeling of love and respect for different cultures of the country in children. On this occasion, school in-charge Raman Kumar, Kishore Bhardwaj, Anil Sharma, Kalpana Devi, Neha Sharma, Babija Sharma, Lalita Kumari, Aditya Kumar, Suresh Sharma and Kamlesh Devi were present.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.