राजगढ़ पुलिस ने हाब्बन क्षेत्र में करियाना दुकान से अवैध देसी शराब की बरामद, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज…
सबसे तेज खबर / राजगढ़
राजगढ़ पुलिस ने गश्त के दौरान हाब्बन क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक दुकान से देसी शराब की खेप कब्जे में ली। पुलिस ने आरोपी दुकानदार पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम गश्त पर थी जब मुखबिर से सूचना मिली कि हाब्बन में गोपाल सिंह अपनी दुकान में अवैध शराब बेचता है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची और करियाना दुकान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गत्ते की पेटी में रखी 8 बोतलें देसी शराब संतरा नंबर-1 (750 एमएल) For Sale in HP Only बरामद हुईं। मौके पर ही शराब जब्त कर ली गई। आरोपी गोपाल सिंह के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर अन्वेषण शुरू कर दिया गया है।
Rajgarh police recovered illegal country liquor from a grocery shop in Habban area, case registered against the accused…
Sabse Tez Khabar / Rajgarh
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
