जगत सिंह नेगी को लेनी चाहिए पहले शालीनता और मर्यादा की क्लास: बलदेव तोमर…

सबसे तेज खबर / शिमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर की गई अभद्र टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि नेगी का यह रवैया न केवल राजनीतिक अशालीनता का परिचायक है, बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस नेता आज भी अहंकार और हताशा से बाहर नहीं निकल पाए हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि जगत सिंह नेगी जब भी बोलते हैं, तो विवाद और अपमानजनक बयान सामने आते हैं। प्रधानमंत्री मोदी को लेकर उनके कथन मुसीबत के समय प्रधानमंत्री विदेशों में होते हैं पर तोमर ने कहा कि यह बयान देश की जनता का अपमान है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हर संकट में देश का निर्णायक नेतृत्व किया है चाहे कोरोना महामारी हो, सीमा सुरक्षा या प्राकृतिक आपदा।पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर नेगी के आरोपों को लेकर तोमर ने कहा कि जयराम ठाकुर जैसे सादगीपूर्ण और कर्मठ नेता पर झूठे आरोप लगाना कांग्रेस की राजनीतिक कुंठा का प्रमाण है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब केवल भ्रम और बयानबाज़ी की राजनीति में उलझी है, जबकि भाजपा जनता के विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर काम कर रही है। बलदेव तोमर ने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस नेतृत्व ने अपने नेताओं की भाषा पर नियंत्रण नहीं किया, तो जनता आने वाले चुनावों में मुंहतोड़ जवाब देगी।

Jagat Singh Negi should first take a class on decency and decorum: Baldev Tomar…

Sabse Tez Khabar / Shimla

Bharatiya Janata Party spokesperson Baldev Tomar strongly condemned the derogatory remarks made by Congress leader Jagat Singh Negi against Prime Minister Narendra Modi and former Chief Minister Jai Ram Thakur. He said that Negi’s behavior not only reflects political indecency, but also demonstrates that Congress leaders have still not overcome their arrogance and frustration. Baldev Tomar said that whenever Jagat Singh Negi speaks, controversies and derogatory statements emerge. Tomar said that his statements about Prime Minister Modi, while the Prime Minister is abroad during a time of crisis, are an insult to the people of the country.

He said that Prime Minister Modi has provided decisive leadership to the country in every crisis, be it the Corona pandemic, border security or natural disasters. Regarding Negi’s allegations against former Chief Minister Jairam Thakur, Tomar said that making false allegations against a simple and hardworking leader like Jairam Thakur is a proof of the political frustration of the Congress. He said that the Congress is now only engaged in the politics of confusion and rhetoric, whereas the BJP is working on issues of public development and national interest. Baldev Tomar warned that if the Congress leadership does not control the language of its leaders, the public will give a befitting reply in the upcoming elections.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.