नाहन स्थित चौगान मैदान के बास्केटबॉल कोर्ट में आयोजित होगी जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता…
सबसे तेज खबर / नाहन
सिरमौर जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आगामी 17 नवंबर को जिला स्तरीय सीनियर पुरुष व महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता नाहन स्थित चौगान मैदान के बास्केटबॉल कोर्ट में आयोजित होगी। संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में जिला भर की टीमें भाग ले सकेंगी। जो टीमें प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहती हैं, वे 14 नवंबर तक अपना पंजीकरण करा सकती हैं। इच्छुक खिलाड़ी या टीमें संघ के महासचिव राकेश चौहान, कंवर अभय सिंह (बास्केटबॉल कोच) या सचिन से संपर्क कर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। सिरमौर जिला बास्केटबॉल संघ के अनुसार, इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिला स्तर पर प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच देना है ताकि वे आगे राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयनित हो सकें। संघ ने जिले के सभी खेल प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
District level senior men and women basketball competition will be organised in the basketball court of Chaugan ground, Nahan…
Sabse Tez Khabar / Nahan
The Sirmaur District Basketball Association is organizing a district-level senior men’s and women’s basketball competition on November 17th, aiming to provide a platform for sports talent. The competition will be held at the basketball court of the Chaugan Ground in Nahan. Association officials informed that teams from across the district will be able to participate in this competition. Teams wishing to participate can register by November 14th. Interested players or teams can apply by contacting the association’s general secretary, Rakesh Chauhan, Kanwar Abhay Singh (basketball coach), or Sachin. According to the Sirmaur District Basketball Association, the purpose of this competition is to provide a platform for talented players at the district level so that they can be selected for state and national competitions. The association has appealed to all sports enthusiasts in the district to participate enthusiastically in this event and encourage the players.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
