औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से सैनवाला तक खस्ताहाल NH-07 का होगा सुधार, 69 लाख रुपये स्वीकृत

सबसे तेज खबर / नाहन

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में लंबे समय से बदहाल पड़े राष्ट्रीय उच्च मार्ग-07 के सुधारीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कालाअंब से सैनवाला तक करीब 8 किलोमीटर लंबे क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए 69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली हैं। निविदाएं खुलने के बाद ठेकेदार को कार्य आवंटित किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक एनएच-07 की कालाअंब से सैनवाला तक हालत बेहद खराब हो चुकी है। जगह-जगह पड़े गड्ढों के कारण वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों में विक्रम सिंह, दीपक, मोहित, अरुण, पवन, मुकेश, रोहित और अजय ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के चलते कालाअंब से सैनवाला तक मात्र 8 से 10 किलोमीटर का सफर तय करने में पौने घंटे तक का समय लग रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि कालाअंब से सैनवाला तक एनएच-07 के सुधार कार्य के लिए 69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। उन्होंने कहा कि निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और बहुत जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिशाषी अभियंता राकेश खंडूजा ने बताया कि कालाअंब से सैनवाला तक एनएच-07 के सुधार कार्य के लिए 69 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है।

The dilapidated NH-07 from Kala Amb Industrial Area to Sainwala will be improved, Rs 69 lakh approved.

Sabse Tez Khabar / Nahan

The work of improving the National Highway-07, which has been in a dilapidated condition for a long time in the industrial area Kala Amb, will start soon. The National Highway Authority of India has approved a budget of Rs 69 lakh for the repair of the damaged section of about 8 kilometers from Kala Amb to Sainwala. The tender process for this has been completed. After the tenders are opened, the work will be allotted to the contractor. According to the information, the condition of NH-07 from Kala Amb to Sainwala has become very bad. Drivers are facing problems due to potholes at many places.

Local people Vikram Singh, Deepak, Mohit, Arun, Pawan, Mukesh, Rohit and Ajay said that due to the bad condition of the road, it is taking up to three-quarters of an hour to travel just 8 to 10 kilometers from Kala Amb to Sainwala. Executive Engineer of National Highway Authority of India, Rakesh Khanduja said that a budget of Rs 69 lakh has been approved for the improvement work of NH-07 from Kala Amb to Sainwala. He said that the tender process has been completed and the work will start very soon. Executive Engineer of National Highway Authority of India, Rakesh Khanduja said that a budget of Rs 69 lakh has been approved for the improvement work of NH-07 from Kala Amb to Sainwala.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.