कांटी-मशवा के प्रधान काहन सिंह कंवर ने पौने पांच साल का मानदेय लगभग साढ़े तीन लाख रुपये को दान करने की घोषणा की…
सबसे तेज खबर / शिलाई
शिलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत कांटी-मशवा के वर्तमान प्रधान, श्री काहन सिंह कंवर जी ने ग्यास पर्व के शुभ अवसर पर ग्राम मशवा के सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उदारता का परिचय दिया। उन्होंने इस अवसर पर 51,000 रुपये का अंशदान देने के साथ-साथ अपने पौने पांच साल का मानदेय, जो लगभग साढ़े तीन लाख रुपये है, को भी दान करने की घोषणा की।
दान की गई राशि का वितरण
प्राइमरी स्कूलों को दान: पूरी पंचायत में आने वाले 6 प्राइमरी स्कूलों को 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे।
आंगनबाड़ी केंद्रों को दान: पूरी पंचायत में आने वाले 6 आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 21-21 हजार रुपये दिए जाएंगे।
शेष राशि का उपयोग: शेष राशि को भगवान परशुराम मंदिर और मां ठाहरी के निर्माण में लगाया जाएगा।
सामुदायिक भवन के लिए जमीन दान:
इसके अलावा, प्रधान जी ने सामुदायिक भवन (भण्डार) निर्माण मशवा के लिए पांच विश्वा से अधिक यानि दस लाख रुपये की जमीन श्रमदान की है। यह दान न केवल उनकी उदारता को दर्शाता है, बल्कि उनके पंचायत के प्रति समर्पण को भी प्रदर्शित करता है।
पंचायत वासियों की प्रतिक्रिया:
पंचायत वासी मीत सिंह कंवर, लायक राम शास्त्री, बस्ती राम कंवर, तोता राम कंवर, लायक सिंह, अत्तर सिंह, फतेह सिंह, रघुबीर सिंह, बलबीर सिंह, पूर्ण चंद, फौजी रघुवीर सिंह, विजय कंवर, गोपाल, जय सिंह, चंद्र सेन, खत्री राम, जगदीश शर्मा, प्रदीप कंवर, राजेंद्र सिंह शीत अन्य व्यक्तियों ने प्रधान जी के इस निर्णय से बहुत प्रसन्न हैं और उन्हें आजीवन ऋणी रहने का संकल्प लिया है। प्रधान जी का यह कार्यकाल इतिहास में हमेशा के लिए यादगार रहेगा।
ग्रामीण कहते है कि पंचायत में कुछ कार्य ऐसे भी हुए है जिन्हें पूरा करने के लिए प्रधान जी ने अपने घर के पैसे लगाकर पूर्ण किए हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए तथा सामुदायिक भवन के लिए निजी भूमि दान की ग्रामीणों ने बताया कि प्रधान काहन सिंह कंवर को पंचायत के लोगों ने निर्विरोध चुना था लेकिन मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज न होने से बहुत दिक्कत आई मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के लिए काफी समय लग गया जिससे पंचायत चुनाव के 6 माह बाद इस पंचायत में चुनाव हो पाए थे उन्होंने बताया कि जिस आशा और विश्वास से पंचायत प्रधान बनाया था पंचायत प्रधान ने उसी विश्वास के साथ पूरी पंचायत में विकास किया जिला सिरमौर की यह पहली पंचायत है जहां की जनता पंचायत प्रधान व उनके विकासात्मक कार्यों से संतुष्ट हैं
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
