शिलाई के पश्मी में महासू महाराज यात्रा की तैयारियां शुरू: उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने दिए विभागों को आवश्यक निर्देश…
सबसे तेज खबर/शिलाई
उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान की अध्यक्षता में आज पंचायत भवन शिलाई में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी 14 दिसंबर, 2025 को गांव पश्मी में आयोजित होने वाली महासू महाराज (चालदा महाराज) की यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करें। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर अध्यक्ष मार्केटिंग कमेटी सीता राम शर्मा, एसडीएम शिलाई जसपाल, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर, बीडीओ अभिषेक ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग दलीप तोमर, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग प्रदीप चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त निदेशक एसआईडीसी रमेश देसाईक, बीडीसी सदस्य रमेश नेगी, ओएसडी अत्तर राणा, पूर्व जिला परिषद सदस्य रणजीत नेगी, पूर्व प्रधान द्राबिल बस्ती राम, पश्मी से बारू राम डिमेदार व प्रकाश बीडीसी सदस्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी बैठक में मौजूद रहे।उद्योग मंत्री ने कहा कि महासू महाराज की यात्रा आस्था का प्रतीक है और इसे सुचारू व भव्य रूप से संपन्न करना सभी विभागों की साझा जिम्मेदारी है।
Preparations for Mahasu Maharaj Yatra begin in Pashmi, Shillai: Industry Minister Harsh Vardhan Chauhan gives necessary instructions to the departments…
Sabse Tez Khabar / Shillai
A meeting was held today at the Panchayat Bhawan, Shillai, under the chairmanship of Industry, Parliamentary Affairs and Labor Employment Minister Harsh Vardhan Chauhan. The meeting discussed in detail the arrangements for the Mahasu Maharaj (Chalda Maharaj) Yatra, to be held in village Pashmi on December 14, 2025. The minister directed officials from all departments to complete all preparations related to their respective departments on time to ensure that devotees and residents of the area do not face any inconvenience during the Yatra. He also directed them to pay special attention to the safety of devotees, traffic management, and cleanliness.
On this occasion, Chairman Marketing Committee Sita Ram Sharma, SDM Shillai Jaspal, DSP Manvendra Thakur, BDO Abhishek Thakur, Executive Engineer Public Works Department Dalip Tomar, Executive Engineer Jal Shakti Department Pradeep Chauhan and officers from various departments were present. Apart from this, Director SIDC Ramesh Desai, BDC member Ramesh Negi, OSD Attar Rana, former Zila Parishad member Ranjeet Negi, former Pradhan Drabill Basti Ram, Baru Ram Dimedar from Pashmi and Prakash BDC member along with many dignitaries were also present in the meeting. The Industry Minister said that the journey of Mahasu Maharaj is a symbol of faith and it is the joint responsibility of all the departments to conduct it smoothly and grandly.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
