राजकीय महाविद्यालय शिलाई में NSS स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान…
सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)
राजकीय महाविद्यालय शिलाई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एक और दो द्वारा एक दिवसीय स्वच्छता शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता को समर्पित रहा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने पूरे कॉलेज परिसर की सफाई कर इधर-उधर बिखरी पॉलिथीन व कचरे को एकत्र किया। कार्यक्रम अधिकारी रंजना चौहान और यशपाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में कुल 40 स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना रहा।
NSS volunteers launched a cleanliness drive at Government College, Shillai.
Sabse Tez Khabar / Shillai
A one-day cleanliness camp was organized by the National Service Scheme (NSS) Units 1 and 2 of Government College, Shillai. This camp was dedicated to the cleanliness of the college campus. During this, volunteers cleaned the entire college campus and collected scattered polythene and garbage. A total of 40 volunteers enthusiastically participated in this camp organized under the guidance of program officers Ranjana Chauhan and Yashpal Sharma. The objective of the program was to increase awareness about cleanliness among the students and to spread the message of environmental protection.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
