गुरु नानक मिशन स्कूल को गौरवान्वित करेंगे गुरनाम सिंह बंगा: एशियन चैंपियनशिप के लिए चयनित…
सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
गुरु की नगरी पांवटा साहिब के प्रतिष्ठित गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक (पीईटी) गुरनाम सिंह बंगा का चयन आगामी एशियन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए हुआ है। उनके चयन की खबर से स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब गुरनाम सिंह बंगा 5 से 9 नवंबर तक चेन्नई में आयोजित होने वाली इस एशियन चैंपियनशिप में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इसमें लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और 1500 मीटर दौड़ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
उनके चयन की जानकारी मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के हिमाचल प्रदेश विंग के सचिव भीष्म सिंह चौहान ने दी। इस उपलब्धि पर खेल और शिक्षा जगत से जुड़े कई लोगों ने बंगा को शुभकामनाएं दी हैं। गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी और प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने भी गुरनाम सिंह बंगा को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि वे न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि भारत का नाम भी एशिया स्तर पर रोशन करेंगे।
Gurnam Singh Banga will make Guru Nanak Mission School proud: Selected for the Asian Championship…
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Gurnam Singh Banga, a physical education teacher (PET) at the prestigious Guru Nanak Mission Public School in Paonta Sahib, the city of the Guru, has been selected for the upcoming Asian Masters Athletics Championships. The news of his selection has sparked jubilation throughout the school and the region. Gurnam Singh Banga will now represent India at the Asian Championships, to be held in Chennai from November 5th to 9th. He will showcase his talent in the long jump, triple jump, and 1500-meter race.
His selection was announced by Bhishma Singh Chauhan, Secretary of the Himachal Pradesh Wing of the Masters Athletics Federation of India. Many people from the sports and education worlds congratulated Banga on this achievement. Guru Nanak Mission Public School Director Gurjeet Singh Saini and Principal Gurvinder Kaur Chawla also heartily congratulated Gurnam Singh Banga, saying he would bring glory not only to Himachal Pradesh but also to India at the Asian level.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
