30 नवम्बर से होगा 2nd सिरमौर हिल्स स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज़… विजेता टीम को दो लाख रुपये का इनाम..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)
सिरमौर हिल्स स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय सिरमौर हिल्स स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट चैम्पियनशिप का आयोजन आगामी 30 नवम्बर से 12 दिसम्बर तक किया जाएगा। यह टूर्नामेंट नगर पालिका मैदान पांवटा साहिब में खेला जाएगा, जिसमें ओपन और विलेज लेवल की कुल 84 टीमें भाग लेंगी। क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में खेल भावना को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को ₹2,00,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को ₹1,00,000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
इसके अलावा, मैन ऑफ द सीरीज़ को ₹3100, बेस्ट बॉलर को ₹2100, बेस्ट बल्लेबाज़ को ₹2100, और बेस्ट विकेट कीपर को ₹1500 का पुरस्कार दिया जाएगा। वही सभी मैच रेड बॉल से खेले जाएंगे।उन्होंने बताया कि ग्रामीण टीमों के लिए एंट्री फीस ₹6100, जबकि ओपन टीमों के लिए ₹7100 रखी गई है। रजिस्ट्रेशन शुल्क ₹1100 निर्धारित किया गया है। टीमों का पंजीकरण 25 नवम्बर 2025 तक किया जा सकेगा। इस आयोजन की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष कपिल शर्मा करेंगे। वहीं उपाध्यक्ष वीरेंद्र देवा,सचिव दिनेश शर्मा, कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में जगदीश कुमार इस आयोजन समिति का हिस्सा है। यह टूर्नामेंट सिरमौर के युवाओं के लिए क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
The 2nd Sirmaur Hills Sports Club Cricket Championship will begin on November 30th… The winning team will receive a prize of Rs 2 lakh.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
The second Sirmaur Hills Sports Club Cricket Championship, organized by the Sirmaur Hills Sports Club, will be held from November 30th to December 12th. The tournament will be played at the Municipal Ground, Paonta Sahib, with a total of 84 teams from the open and village levels participating. Club President Kapil Sharma stated that the competition aims to promote sportsmanship in the district and provide a platform for the hidden talents of rural areas. He stated that the winning team will receive a cash prize of ₹200,000, while the runner-up will receive ₹100,000.
Additionally, prizes of ₹3,100 will be awarded to the Man of the Series, ₹2,100 to the Best Bowler, ₹2,100 to the Best Batsman, and ₹1,500 to the Best Wicketkeeper. All matches will be played with the red ball. He stated that the entry fee for rural teams is ₹6,100, while for open teams it is ₹7,100. The registration fee is ₹1,100. Team registration is open until November 25, 2025. The event will be chaired by Club President Kapil Sharma. Vice President Virendra Deva, Secretary Dinesh Sharma, Treasurer Vinod Sharma, and Executive Member Jagdish Kumar are part of the organizing committee. This tournament will provide a golden opportunity for the youth of Sirmaur to showcase their talent in cricket.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
