नंज मेड लाइफ साइंस ने दीपावली पर मेरा गाँव मेरा देश एक सहारा संस्था द्वारा संचालित “खुशियों का बैंक” माजरा के बच्चों को बाँटी मिठाइयाँ

सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

दीपों का पर्व दीपावली जहां अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, वहीं यह त्योहार प्रेम, अपनापन और साझेदारी का संदेश भी देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए नंज मेड लाइफ साइंस, पांवटा साहिब ने इस बार दीपावली का पर्व “मेरा गाँव मेरा देश – एक सहारा संस्था” द्वारा संचालित “खुशियों का बैंक” माजरा के बच्चों के साथ मनाया। कंपनी की ओर से सीनियर एचआर एजीएम इंद्रजीत सिंह और धीरज शर्मा ने बच्चों को मिठाइयाँ वितरित कीं और उनके साथ दीपावली की खुशियाँ साझा कीं।

एचआर एजीएम इंद्रजीत सिंह ने कहा कि “दीपावली केवल दीप जलाने का नहीं, बल्कि दिलों को रोशन करने का पर्व है।” उन्होंने कहा कि नंज मेड लाइफ साइंस समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी को हमेशा गंभीरता से निभाती है और आगे भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रहेंगे। संस्था के संस्थापक डॉ. अनुराग गुप्ता एवं अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने नंज मेड लाइफ साइंस का आभार व्यक्त किया और कहा कि इस पहल से बच्चों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है। उन्होंने कहा कि “खुशियों का बैंक” का उद्देश्य समाज में ऐसे ही छोटे-छोटे कार्यों के माध्यम से प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को फैलाना है।

On Diwali, Nanj Med Life Science distributed sweets to the children of Majra, “Khushiyon Ka Bank” run by Mera Gaon Mera Desh, a Sahara organization.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

While Diwali, the festival of lights, symbolizes the victory of light over darkness and good over evil, it also conveys the message of love, belonging, and sharing. Carrying forward this spirit, Nanj Med Life Sciences, Paonta Sahib, celebrated Diwali with the children of Majra, the “Khushiyon Ka Bank” run by “Mera Gaon Mera Desh – Ek Sahara Sanstha.” On behalf of the company, Senior HR AGM Inderjeet Singh and Dheeraj Sharma distributed sweets to the children and shared the joys of Diwali with them.

HR AGM Indrajit Singh said, “Diwali is not just about lighting lamps, but about illuminating hearts.” He added that Nanj Med Life Sciences always takes its responsibility towards society seriously and will continue such social work in the future. Founder Dr. Anurag Gupta and President Pushpa Khanduja expressed their gratitude to Nanj Med Life Sciences and said that this initiative has increased both enthusiasm and confidence among the children. They said that the aim of “Khushiyon Ka Bank” is to spread the spirit of love, harmony and cooperation in the society through such small acts.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.