Shillai : चंद्रमोहन ठाकुर को मिली सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता की जिम्मेदारी..

सबसे तेज खबर / शिलाई

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सिरमौर के अध्यक्ष अविनाश सिंह सैनी ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ गाँव निवासी युवा नेता एवं किसानों की आवाज़, चंद्रमोहन ठाकुर को ज़िला सिरमौर भाजपा किसान मोर्चा का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

चंद्रमोहन ठाकुर इससे पहले किसान मोर्चा में ज़िला सचिव और महामंत्री के पद पर कार्य कर चुके हैं। वे लंबे समय से किसानों और बागवानों के हितों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उन्होंने अब तक 700 से अधिक किसान परिवारों के बुजुर्गों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ दिलवाया है और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी सैकड़ों किसानों तक पहुँचाया है।

नए दायित्व के लिए चंद्रमोहन ठाकुर ने शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर, किसान मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष अविनाश सिंह सैनी तथा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है।


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.