Paonta Sahib: 20 साल से पुरुवाला में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध मौ*त, पानी के टैंक के पास मिला श#व…

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब (नीलम ठाकुर)

विधानसभा पांवटा साहिब के अंतर्गत पुलिस थाना माजरा के गांव पुरुवाला के अमरगढ़ में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। जानकारी के अनुसार मुसम्मी इकलाख पुत्र नामालूम, निवासी गांव एवं डाकघर अमरगढ़ पुरुवाला, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर का शव गांव में स्थित पानी की टंकी के पास मृत अवस्था में पाया गया।स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची माजरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मृतक इकलाख मूल रूप से नाहन के कच्चा टैंक क्षेत्र का रहने वाला था और पिछले करीब 20-25 वर्षों से पुरुवाला के एक पुराने पंचायती राज भवन (पूर्व आंगनबाड़ी केंद्र) में रह रहा था। घटना की सूचना मृतक की बहन, जो नाहन में रहती है, को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मृत्यु के कारणों की जांच जारी है।

Suspicious death of a man living in Puruwala for 20 years, body found near a water tank…

Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib

The body of a man was found under suspicious circumstances in Amargarh, Puruwala village, under the Majra police station area of the Paonta Sahib Assembly constituency. According to reports, the body of Musammi Ikhlakh, son of an unknown person, resident of Amargarh Puruwala village and post office, Tehsil Paonta Sahib, District Sirmaur, was found dead near a water tank in the village. Locals immediately informed the police. Police from Majra police station arrived at the scene, took the body into custody, and initiated further investigation. Ikhlakh, a resident of the Kachha Tank area of Nahan, reportedly lived in an old Panchayat Raj building (formerly an Anganwadi center) in Puruwala for the past 20-25 years. The deceased’s sister, who lives in Nahan, has been informed of the incident. Police have registered a case and are investigating the cause of death.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.