6 नवंबर को होगें शिलाई में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के 16 पदों के लिए साक्षात्कार…

सबसे तेज खबर/ शिलाई (नीलम ठाकुर)

बाल विकास परियोजना शिलाई के अंतर्गत संचालित 16 आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त चल रहे आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पदों को भरा जाना है, जिसके लिए इच्छुक महिला उम्मीदवार को सादे कागज पर अपना आवेदन 27 अक्तूबर, 2025 तक बाल विकास परियोजना अधिकारी, शिलाई में जमा करवाना होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र गंगटोली, आंगनवाड़ी केंद्र कोटी, आंगनवाड़ी केंद्र बोबरी, आंगनबाड़ी केंद्र ऐराणा, आंगनवाडी केंद्र भंगाटा, आंगनवाड़ी केंद्र बावटा, आंगनवाडी केंद्र चैराटा, आंगनवाडी केंद्र मुनुई बैलाडी, आंगनवाडी केंद्र सियारी, आंगनवाडी केंद्र कियाणा-2, आंगनवाड़ी केंद्र काण्डी कण्डारा, आंगनवाड़ी केंद्र रिनोई, आंगनबाड़ी केंद्र कुकडेच, आंगनवाडी केंद्र घालाधार, आंगनवाडी केंद्र तालोवास, आंगनवाडी केंद्र रोनहाट में आंगनबाड़ी सहायिकाओं का एक-एक पद भरा जाना है।

इन पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम 12वीं पास होनी चाहिए। उन्होंने बताया इन पदों के लिए साक्षात्कार 06 नवंबर, 2025 को उपमंडल अधिकारी(ना0) शिलाई के कार्यालय में प्रातः11 बजे से आयोजित किए जाएंगे। अभ्यार्थी को साक्षात्कार के दिन संबंधित प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा।

Interviews for 16 Anganwadi Assistant posts will be held on November 6 in Shillai.

Sabse Tez Khabar / Shillai

The vacant posts of Anganwadi assistants are to be filled in 16 Anganwadi centers operated under the Child Development Project, Shillai, for which interested female candidates will have to submit their application on plain paper to the Child Development Project Officer, Shillai by October 27, 2025. Giving this information, the Child Development Project Officer, Shillai, said that one post of Anganwadi assistant each is to be filled in Anganwadi Center Gangtoli, Anganwadi Center Koti, Anganwadi Center Bobri, Anganwadi Center Airana, Anganwadi Center Bhangata, Anganwadi Center Bawta, Anganwadi Center Chairata, Anganwadi Center Munui Bailadi, Anganwadi Center Siyari, Anganwadi Center Kiyana-2, Anganwadi Center Kandi Kandara, Anganwadi Center Rinoi, Anganwadi Center Kukdech, Anganwadi Center Ghaladhar, Anganwadi Center Talovas, Anganwadi Center Ronhat.

Applicants for these positions should be between 18 and 35 years of age and possess at least a 12th-grade degree. Interviews for these positions will be held on November 6, 2025, at 11:00 a.m. in the office of the Sub-Divisional Officer (Civil), Shillai. Candidates must appear in person on the day of the interview with the original copies of their relevant certificates.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.