पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में जंग प्रीमियर टी-10 लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का 24 अक्तूबर से होगा आगाज
सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब नगर परिषद खेल मैदान में जंग प्रीमियर लीग क्रिकेट टी-10 डे- नाइट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 24 अक्तूबर से प्रतियोगिता का आगाज हो रहा है। इस प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखने एवं खेलों को बढ़ावा देना रहा है। प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की कुल 40 टीमें दमखम दिखाएंगी। विजेता टीम को एक लाख इनाम राशि और ट्राॅफी व उपविजेता टीम को 51 हजार इनाम मिलेगा। प्रदेश युवा कांग्रेस नेता अरिकेश जंग ने मंगलवार को विश्राम गृह पांवटा में आयोजित पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक अरिकेश जंग ने बताया कि इस बार पांवटा साहिब क्षेत्र की 40 टीमें शामिल होंगी।
24 अक्तूबर को ग्रेंड ओपनिंग के दौरान प्रथम मैच कलाथा एकादश और भूपपुर बद्रीपुर शहरी क्षेत्र की टीम के बीच होगा। इस प्रतियोगिता को जिला व राज्य स्तरीय करने का प्रयास होगा। बड़े स्तर पर जंग प्रीमियर लीग-2025 क्रिकेट प्रतियोगिता करवाने का फैसला लिया गया है। इसमें 36 पंचायतों की ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की टीमें शामिल रहेंगी। टी-10 प्रतियोगिता डे नाइट की होगी। हर पंचायत की टीम में कुल दस खिलाड़ी शामिल होंगे। 9 खिलाड़ी मैच में खेलेंगे। नगर परिषद खेल मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। शुभारंभ के दौरान ही सभी टीमें मौजूद रहेंगी, इन टीमों को मुफ्त किट भेंट की जाएगी। इसमें डीआरएस सुविधा और लाइव मैैच प्रसारण होगा। इस प्रतियोगिता में एक सर्वश्रेष्ठ टीम (15 खिलाड़ी) चयनित की जाएगी जिसका किसी भी प्रतियोगिता में खेलने के लिए पूरा खर्चा आयोजन समिति वहन करेगी।
The Jang Premier T-10 League cricket tournament will begin on October 24 at the Paonta Sahib Municipal Council Sports Ground.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Jang Premier League Cricket T-10 Day-Night competition will be organized at Paonta Sahib Nagar Parishad Sports Ground. The competition is starting from 24th October. The main objective of organizing this competition is to keep the youth away from drugs and to promote sports. A total of 40 teams from urban and rural areas will show their strength in the competition. The winning team will get a prize money of one lakh and a trophy and the runner-up team will get a prize of 51 thousand. State Youth Congress leader Arikesh Jang gave this information in a press conference held at Vishram Grih Paonta on Tuesday. Competition organizing committee convener Arikesh Jang said that this time 40 teams from Paonta Sahib area will participate.
During the grand opening ceremony on October 24th, the first match will be played between Kalatha XI and the Bhuppur Badripur urban area team. Efforts will be made to expand this competition to the district and state levels. A decision has been made to hold the Jung Premier League-2025 cricket competition on a larger scale. Teams from both rural and urban areas of 36 panchayats will participate. The T-10 competition will be a day-night affair. Each panchayat team will consist of ten players, with nine players playing in the match. The cricket competition will be held at the Municipal Council playground. All teams will be present during the inauguration and will receive free kits. The tournament will include DRS facilities and live match broadcasts. The best team (15 players) will be selected for this competition, and the organizing committee will bear all the expenses for their participation in any competition.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
