सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड
चंपावत:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को चंपावत जिले को विकास की नई सौगात दी। उन्होंने कुल ₹115.23 करोड़ की लागत से 43 विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
जीजीआईसी चंपावत में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने ₹51.37 करोड़ की 22 योजनाओं का लोकार्पण और ₹63.86 करोड़ की 21 योजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि ये सभी योजनाएं चंपावत के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होंगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आदर्श चंपावत’ के सपने को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि चंपावत जिला उत्तराखंड की आत्मा है और इसे राज्य का “मॉडल जिला” बनाने के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार की प्राथमिकता हर क्षेत्र में संतुलित और गुणवत्तापूर्ण विकास सुनिश्चित करना है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया है, उन्हें समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय में अध्ययनरत बालिकाओं के साथ भोजन किया, उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और पढ़ाई के संबंध में फीडबैक भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जीजीआईसी ऑडिटोरियम में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आत्मनिर्भर भारत, नशामुक्त समाज, स्वच्छता, जल संरक्षण और आदर्श चंपावत के निर्माण हेतु डिजिटल हस्ताक्षर भी किए।
इस अवसर पर दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, अनिल डब्बू, शंकर कोरंगा, जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अचला बोहरा, सीमा आर्या, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा और पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami Inaugurates and Lays Foundation Stones for 43 Development Projects Worth ₹115.23 Crore, Says — “A Major Step Toward Fulfilling the Dream of Ideal Champawat”
Sabse tez khabar/ Uttarakhand
Champawat: Chief Minister Pushkar Singh Dhami on Tuesday gifted new development projects to Champawat district. He inaugurated and laid the foundation stones for 43 development projects worth ₹115.23 crore.
At a program organized at GGIC Champawat, the Chief Minister inaugurated 22 projects worth ₹51.37 crore and laid the foundation stones for 21 projects worth ₹63.86 crore. He said that these projects will play a vital role in the all-round development of Champawat.
The Chief Minister stated that this is an important step towards realizing the dream of “Ideal Champawat.” He added that Champawat district is the soul of Uttarakhand, and the government is continuously working to make it a “Model District.” The state government’s priority is to ensure balanced and quality development in every sector.
The Chief Minister directed officials to ensure that all the projects for which foundation stones have been laid are completed within the stipulated time frame with high quality standards.
On this occasion, the Chief Minister had lunch with girl students studying at the school, interacted with them on various topics, and took feedback about their studies.
During the program, he also made digital signatures at the GGIC Auditorium under the Atmanirbhar Bharat Sankalp Abhiyan (Self-Reliant India Resolution Campaign) to promote self-reliant India, drug-free society, cleanliness, water conservation, and the creation of Ideal Champawat.
Prominent attendees included Shyam Narayan Pandey, Anil Dabbu, Shankar Koranga, District Panchayat President Anand Adhikari, Municipal Council President Prema Pandey, Block Pramukhs Achala Bohra and Seema Arya, BJP District President Govind Samant, BJP State Minister Nirmal Mehra, and former MLA Pooran Singh Fartyal, along with several public representatives and officials.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
