नाहन: राकेश पाहवा बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा धारटीधार मंडल के नए अध्यक्ष..
सबसे तेज खबर / नाहन
सिरमौर जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की नई नियुक्तियों की घोषणा की है। नाहन के राकेश पाहवा को धारटीधार मंडल नाहन का अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौंपी गई है।नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष राकेश पाहवा ने इस जिम्मेदारी के लिए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य अनुसूचित जाति मोर्चा को बूथ स्तर तक मजबूत करना और संगठन को और अधिक सशक्त बनाना है। राकेश पाहवा ने स्थानीय जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मिलकर ही हम पार्टी के उद्देश्य और विकास कार्यों को सफल बना सकते हैं। उन्होंने आगामी समय में सामाजिक कल्याण, दलित समुदाय के अधिकारों की सुरक्षा और पार्टी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया।
Nahan: Rakesh Pahwa becomes the new president of BJP Scheduled Caste Morcha Dhartidhar Mandal.
Sabse Tez Khabar / Nahan
The Bharatiya Janata Party (BJP) has announced new appointments for the Mandal Presidents of the Scheduled Caste Morcha in Sirmaur district. Rakesh Pahwa of Nahan has been appointed President of the Dhartidhar Mandal, Nahan. The newly appointed Mandal President, Rakesh Pahwa, expressed his gratitude to BJP State President Dr. Rajiv Bindal for this responsibility. He stated that he will fulfill the trust placed in him by the party leadership with full loyalty and honesty. He also clarified that his goal is to strengthen the Scheduled Caste Morcha at the booth level and further strengthen the organization. Rakesh Pahwa appealed for cooperation from the local population and party workers, stating that only together can the party’s objectives and development work succeed. He also pledged to ensure social welfare, protection of the rights of the Dalit community, and active participation in party activities in the future.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
