डॉ.संगीत ढिल्लों ने संभाला नाहन मेडिकल कॉलेज का कार्यभार…
सबसे तेज खबर/नाहन
डॉ. संगीत ढिल्लों ने आज राजकीय मेडिकल कॉलेज नाहन का ऑफिसिएटिंग प्रिंसिपल का कार्यभार औपचारिक रूप से संभाल लिया है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अस्पताल और कॉलेज में सुधारों को लेकर अपने प्राथमिक लक्ष्यों की रूपरेखा साझा की। डॉ. ढिल्लों ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य मरीजों को न्यूनतम समय में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पताल में मरीज का पर्ची दो से तीन मिनट के भीतर बननी चाहिए और डॉक्टर को दिखाने या टेस्ट करवाने में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा, “हमारी कोशिश रहेगी कि मरीज को जल्दी और सही उपचार मिले ताकि वह संतुष्ट होकर अस्पताल से लौटे। साथ ही मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाए ताकि वे भविष्य में बेहतर डॉक्टर बन सकें और समाज की सेवा कर सकें।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि स्टाफ की दक्षता बढ़ाने और अस्पताल प्रबंधन में पारदर्शिता लाने के प्रयास किए जाएंगे, जिससे मरीजों और डॉक्टरों दोनों को सुविधा मिल सके। गौरतलब है कि 1 अक्टूबर 2025 से कॉलेज में प्रिंसिपल का पद खाली था। सूत्रों के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में नाहन मेडिकल कॉलेज में अधिकांश प्रिंसिपल ऑफिसिएटिंग या एक्सटेंशन आधार पर कार्यरत रहे हैं।
Dr. Sangeet Dhillon took charge of Nahan Medical College…
Sabse Tez Khabar / Nahan
Dr. Sangeet Dhillon formally assumed the duties of Officiating Principal of Government Medical College, Nahan today. Upon assuming office, he outlined his primary goals for improvements at the hospital and college. Dr. Dhillon stated that his primary objective is to provide quality healthcare services to patients in the shortest possible time. He clarified that patient prescriptions should be processed within two to three minutes, and there should be no unnecessary delays in seeing a doctor or getting tests done.
He said, “Our effort will be to ensure that patients receive prompt and appropriate treatment so that they return from the hospital satisfied. Medical college students will also be provided with quality education so that they can become better doctors in the future and serve society.” He also added that efforts will be made to improve staff efficiency and bring transparency to hospital management, providing convenience to both patients and doctors. It is worth noting that the post of principal at the college has been vacant since October 1, 2025. According to sources, in the past three years, most principals at Nahan Medical College have been working on an officiating or extension basis.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
