कमरऊ के युवाओं ने राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कमरऊ के बच्चों को वितरित की नई वर्दी…
सबसे तेज खबर / शिलाई
सिरमौर जिला के दूरदराज क्षेत्र कमरऊ गांव में समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव एवं माइन ओनर व्यवसायी श्री कंवर सिंह ठाकुर और उनके छोटे भाई श्री अनिल ठाकुर ने अपनी नेक कमाई से राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला कमरऊ के सभी विद्यार्थियों को नई वर्दियां भेंट कीं। विद्यालय में वर्दी वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान थी और गांव में हर जुबान पर बस यही बात — “ऐसे युवा ही समाज की पहचान हैं!” विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्षा श्रीमती संगीता ठाकुर और शिक्षकों ने कहा कि ठाकुर भाइयों का यह कदम हमेशा यादगार रहेगा। मुख्य शिक्षक श्री बाबूराम शर्मा, अध्यापक चतर सिंह ठाकुर और अध्यापिका कल्पना पुंडीर ने बताया कि गांव के ये युवा व्यवसायी हमेशा बच्चों को प्रोत्साहन देते रहते हैं, जिससे शिक्षा के प्रति नई ऊर्जा पैदा होती है।
वर्ष 2025-26 के लिए विद्यालय को माइन ओनर श्री नरेंद्र ठाकुर और श्री कुलदीप सिंह ठाकुर ने गोद लिया है। दोनों समय-समय पर विद्यालय की देखभाल करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्यरत रहते हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति और अध्यापकों ने सभी उद्योगपतियों का आभार और शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा —“इनकी नेक कमाई में दिन दूनी, रात चौगुनी तरक्की हो, बच्चों की मुस्कान ही इनकी सच्ची कमाई हो।” कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय मुख्य शिक्षक श्री बाबूराम शर्मा और श्री चतर सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि श्री कंवर सिंह ठाकुर, श्री अनिल ठाकुर, श्री नरेंद्र सिंह ठाकुर, श्री कुलदीप सिंह ठाकुर तथा उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों का आभार जताया।
The youth of Kamaru distributed new uniforms to the children of Government Primary Centre School Kamaru…
Sabse Tez Khabar / Shillai
Setting an example of social service in Kamaru village, a remote area of Sirmaur district, former Himachal Pradesh Youth Congress General Secretary and mine owner businessman Mr. Kanwar Singh Thakur and his younger brother Mr. Anil Thakur used their honest earnings to gift new uniforms to all the students of the Government Primary School Kamaru. Smiles were on the children’s faces during the uniform distribution, and the only refrain on everyone’s lips was, “Such youth are the identity of society!” School Management Committee Chairperson Mrs. Sangeeta Thakur and teachers said that this gesture by the Thakur brothers will always be remembered. Head teacher Mr. Baburam Sharma, teacher Chatar Singh Thakur, and teacher Kalpana Pundir said that these young businessmen of the village always encourage the children, which instills a new energy for education.
For the year 2025-26, the school has been adopted by mine owners Mr. Narendra Thakur and Mr. Kuldeep Singh Thakur. Both of them take care of the school from time to time and work for the bright future of the children. The school management committee and teachers expressed their gratitude and best wishes to all the industrialists, saying, “May their honest earnings grow by leaps and bounds, may the smiles of the children be their true earnings.” At the end of the program, Central Head Teacher Mr. Baburam Sharma and Mr. Chatar Singh Thakur expressed their gratitude to the chief guests Mr. Kanwar Singh Thakur, Mr. Anil Thakur, Mr. Narendra Singh Thakur, Mr. Kuldeep Singh Thakur, and the dignitaries present.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
