राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संकृतिक संध्या का उपायुक्त सिरमौर ने किया विधिवत शुभारंभ..
सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने आज पांवटा साहिब में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव की तीसरी संकृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।प्रियंका वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तीसरी सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। इस से पूर्व उन्होंने यमुना घाट पर यमुना आरती में भाग लिया तथा परिवार सहित पूजा अर्चना की । इस अवसर पर एसडीएम पाँवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने टोपी शॉल व स्मृति चिन्ह भेंटकर मुख्यातिथि तथा अन्य गणमान्य व्यक्तयों को सम्मानित किया। मुख्यातिथि द्वारा यमुना शरद महोत्सव की स्मृतियों को संजोए रखने के लिए प्रकाशित स्मारिका का विमोचन भी किया गया । इस दौरान मोहित बम्बानी, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर,तहसीलदार ऋषभ शर्मा, निदेशक जोगिंद्रा बैंक असगर अली, अवनीत सिंह लांबा, नगर परिषद की चेयरपर्सन निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया तथा नगर परिषद के पार्षदों सहित अध्यक्ष हिमोत्कर्ष राजेंद्र तिवारी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Deputy Commissioner Sirmaur formally inaugurated the third cultural evening of the state level Yamuna Sharad Mahotsav.
Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
