माजरा वन परिक्षेत्र की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन सामग्री से भरे दो ट्रक पकड़े, ₹66,620 जुर्माना वसूला…

सबसे तेज खबर/ माजरा

वन परिक्षेत्र अधिकारी माजरा सचिन शर्मा के नेतृत्व में वन खंड बहराल की संयुक्त टीम ने रविवार को अवैध खनन सामग्री ले जाते हुए दो ट्रकों को पकड़ा। टीम ने मौके पर ₹66,620 की जुर्माना राशि वसूल की। कार्रवाई के दौरान वन खंड अधिकारी राम करण, वन रक्षक दीपक शर्मा, वन रक्षक विकास शर्मा और वन रक्षक विरेंद्र कुमार मौजूद रहे। वन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Major action by Majra Forest Range: Two trucks loaded with illegal mining material seized, ₹66,620 fine collected…

Sabse Tez Khabar / Majra

A joint team of Forest Division Bahral, led by Forest Range Officer Majra Sachin Sharma, seized two trucks carrying illegal mining material on Sunday. The team collected a fine of ₹66,620 on the spot. Forest Division Officer Ram Karan, Forest Guard Deepak Sharma, Forest Guard Vikas Sharma, and Forest Guard Virendra Kumar were present during the action. This action by the Forest Department has created panic among those involved in illegal mining in the area. The department has clarified that such activities will be strictly monitored and strict action will be taken against those who violate the rules.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.