सिरमौर जिले में पंचायती राज चुनाव की तैयारी हुई शुरू, वोटर लिस्ट संशोधन प्राधिकारी नियुक्त….

सबसे तेज खबर / नाहन

उपायुक्त सिरमौर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) प्रियंका वर्मा ने आदेश जारी करते हुए विभिन्न विकासखंडों में पुनरीक्षण प्राधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों का उद्देश्य निर्वाचक नामावली को सटीक और त्रुटिहीन बनाना है, ताकि पात्र मतदाता अपने नाम दर्ज करा सकें और किसी भी गड़बड़ी की स्थिति में शिकायत दर्ज करवा सकें। आदेशानुसार विकासखंड अधिकारी नाहन, शिलाई, पांवटा साहिब, पच्छाद, राजगढ़ और कमरऊ को उनके संबंधित क्षेत्रों के लिए पुनरीक्षण प्राधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार ददाहू को विकास खंड ददाहू का प्रभार सौंपा गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इन नियुक्तियों से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई पात्र मतदाता मतदान से वंचित न रहे और सभी को अपने अधिकार का उपयोग करने का अवसर मिल सके। आपत्तियों के निपटारे में पारदर्शिता और निष्पक्षता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

Preparations for Panchayat Raj elections have begun in Sirmaur district; voter list revision authority appointed.

Sabse Tez Khabar / Nahan

Deputy Commissioner Sirmaur and District Election Officer (Panchayat) Priyanka Verma has issued an order appointing Revision Authorities in various development blocks. The purpose of these appointments is to ensure accurate and error-free electoral rolls, enabling eligible voters to register their names and lodge complaints in case of any discrepancies. According to the order, Block Officers of Nahan, Shillai, Paonta Sahib, Pachhad, Rajgarh, and Kamaru have been appointed as Revision Authorities for their respective areas. Furthermore, the Naib Tehsildar, Dadahu, has been assigned charge of the Dadahu Development Block. The District Election Officer clarified that these appointments will ensure that no eligible voter is deprived of the right to vote and that everyone has the opportunity to exercise their right to vote. Transparency and fairness will be given top priority in the handling of objections.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.