नरेंद्र सिंह ठुंडू बने टीजीटी आर्ट्स संघ खोड़ोंवाला के नए अध्यक्ष…

सबसे तेज खबर/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब के शिक्षा खंड खोड़ोंवाला में राजकीय कला अध्यापक (टीजीटी आर्ट्स) संघ की आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भीम सिंह शर्मा और शिवानी भंडारी ने की। इस दौरान आगामी त्रिवर्षीय कार्यकारिणी के गठन का प्रस्ताव पारित किया गया। सर्वसम्मति से नरेंद्र सिंह ठुंडू को संघ का अध्यक्ष चुना गया। वहीं दलीप पुंडीर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह को महासचिव, गुरमीत कौर को संयुक्त सचिव, जय सिंह चौहान को आयोजन सचिव, जोगेंद्र सिंह को कोषाध्यक्ष, विरेंद्र तोमर को मीडिया सचिव और कपिल परमार को लेखा परीक्षक नियुक्त किया गया।

इसके अलावा राजेश परमार और अजय गुप्ता को जिला प्रतिनिधि (डेलीगेट) की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ठुंडू ने सभी शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को तन-मन-धन से समर्पित होकर मजबूत बनाने का आश्वासन दिया। उन्होंने शिक्षकों से एकजुट होकर शिक्षा और शिक्षण के उत्थान के लिए कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में संगठन की मजबूती, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर कई वरिष्ठ अध्यापक, जिनमें रमेश कुमार, रीना ठाकुर, अनुराधा और मनीषा सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Narendra Singh Thundu becomes the new president of TGT Arts Sangh Khodonwala…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A general meeting of the State Arts Teachers (TGT Arts) Association was held in Khodonwala, Education Block, Paonta Sahib, Sub-Division, Sirmaur District. The meeting was chaired by Bhim Singh Sharma and Shivani Bhandari. During this, a proposal for the formation of the next three-year executive was passed. Narendra Singh Thundu was unanimously elected as the President of the Association. Dalip Pundir was appointed as the Senior Vice President, Pratap Singh as the General Secretary, Gurmeet Kaur as the Joint Secretary, Jai Singh Chauhan as the Organizing Secretary, Jogendra Singh as the Treasurer, Virendra Tomar as the Media Secretary and Kapil Parmar as the Auditor.

Apart from this, Rajesh Parmar and Ajay Gupta were given the responsibility of district representative (delegate). Newly appointed President Narendra Singh Thundu expressed his gratitude to all the teachers and assured to strengthen the organization by dedicating his body, mind and money. He called upon the teachers to work unitedly for the upliftment of education and teaching. Strengthening the organization, solving the problems of teachers and future action plan were also discussed in the meeting. Many senior teachers, including Ramesh Kumar, Reena Thakur, Anuradha and Manisha, along with other teachers were present on this occasion.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.