चबहां मंदिर में शिरगुल महाराज जी की मूर्ति स्थापना: विधायक अजय सोलंकी ने की पूजा..
सबसे तेज खबर / नाहन
नाहन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चबहां स्थित प्राचीन शिव–काली माता मंदिर में आज एक धार्मिक और ऐतिहासिक अवसर का आयोजन हुआ। इस अवसर पर शिवरूपी शिरगुल महाराज जी की मूर्ति की स्थापना और पूजा-अर्चना संपन्न हुई। यह वही स्थान है जहाँ नौणी-जामटा से आती शिरगुल महाराज की पालगी विश्राम करती है, इसलिए यह स्थल धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। मूर्ति स्थापना के इस पावन अवसर पर नाहन विधानसभा के विधायक अजय सोलंकी ने भाग लिया। विशेष रूप से यह अवसर उनके लिए भावनात्मक और पावन रहा, क्योंकि शिरगुल महाराज जी स्वयं उनके कुल देवता हैं।
इस मौके पर मंदिर के मुख्य पुजारी शंभू भारती, दूर-दराज़ से पधारे संत-महात्मा, पंचायत के उपप्रधान सतिन्द्र ठाकुर, समाजसेवी ओम प्रकाश, प्रामोद पंडित, राम कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे। विधायक अजय सोलंकी ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न जनसमस्याओं को सुना और शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश जारी करने का आश्वासन भी दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, “आस्था और विश्वास समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एकता एवं सद्भाव के मार्ग पर ले जाते हैं।” अजय सोलंकी ने शिरगुल महाराज जी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया और प्रार्थना की कि उन्हें शक्ति प्रदान करें ताकि वे बिना किसी भेदभाव के लोगों की सेवा करते रहें। साथ ही उन्होंने यह कामना की कि शिरगुल देवता सभी श्रद्धालुओं को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध बनाए रखें।
Installation of the idol of Shirgul Maharaj Ji in Chabhaan temple: MLA Ajay Solanki performed the puja.
Sabse Tez Khabar / Nahan
A religious and historic occasion was held today at the ancient Shiv-Kali Mata Temple in Chabhaan village of the Nahan Assembly constituency. The idol of Shirgul Maharaj, personified as Shiva, was installed and worshiped. This is the spot where Shirgul Maharaj’s palanquin rests, coming from Nauni-Jamta. Therefore, this place holds special religious significance. Nahan Assembly MLA Ajay Solanki participated in this auspicious occasion of idol installation. The occasion was particularly emotional and sacred for him, as Shirgul Maharaj himself is his family deity.
On this occasion, the temple’s chief priest, Shambhu Bharti, saints and sages from far and wide, the Panchayat’s Deputy Head, Satinder Thakur, social worker Om Prakash, Pramod Pandit, and Ram Kumar, along with a large number of rural devotees, were present. MLA Ajay Solanki met with the villagers, listened to their various public problems, and assured them of issuing instructions to the concerned departments for prompt resolution. In his address, he said, “Faith and belief unite society. Such religious and cultural events infuse positive energy into society and lead people on the path of unity and harmony.” Ajay Solanki also received blessings from Shirgul Maharaj Ji and prayed for his strength to continue serving the people without any discrimination. He also prayed that Shirgul Devta may keep all devotees healthy, happy, and prosperous.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
