हिमाचल प्रदेश के 700 स्कूलों में प्रवीणता परीक्षा: सिरमौर के 51 स्कूलों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा…
सबसे तेज खबर/सिरमौर
पूरे हिमाचल प्रदेश के लगभग 700 विद्यालयों ने राज्य स्तरीय प्रवीणता परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक क्षमता और सीखने के स्तर का मूल्यांकन करना है।ज़िला सिरमौर के 51 स्कूलों ने परीक्षा में भागीदारी दर्ज कराई। परीक्षा की व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए जिला परियोजना अधिकारी (DPOs) और जिला उच्च प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पांवटा साहिब में अधिकारियों ने विशेष तौर पर परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया, अध्यापकों से बातचीत की और विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। शिक्षा विभाग का कहना है कि इस परीक्षा से विद्यार्थियों की प्रगति और शैक्षणिक आवश्यकताओं की पहचान की जाएगी। साथ ही, परिणामों के आधार पर आगे की नीतियां और शैक्षणिक सुधार योजनाएं तैयार की जाएंगी।
Proficiency test in 700 schools of Himachal Pradesh: 51 schools of Sirmaur participated enthusiastically…
Sabse Tez Khabar / Sirmour
Nearly 700 schools across Himachal Pradesh successfully conducted the state-level proficiency test. The primary objective of this test is to assess students’ academic abilities and learning levels. Fifty-one schools in Sirmaur district participated in the test. District Project Officers (DPOs) and District Higher Primary Education Officers inspected various test centers to monitor the exam arrangements. Officials specifically visited the exam center at Government Boys Senior Secondary School, Paonta Sahib, to review the arrangements, interact with teachers, and encourage students. The Education Department states that this test will identify students’ progress and educational needs. Furthermore, based on the results, further policies and educational improvement plans will be formulated.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
