ग्रीन वैली ग्राउंड भगानी में होगा “एकता की जंग” ओपन वॉलीबॉल कप, युवाओं को नशे से दूर करने का संदेश…

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

नवयुवक मंडल “एकता की जंग” की ओर से हर साल की तरह इस बार भी ओपन वॉलीबॉल कप का आयोजन 7 अक्टूबर को किया जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट अपने 9वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। क्लब सचिव रफीक अली और संयोजक मोहब्बत अली ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर करना और उन्हें खेलों की ओर प्रेरित करना है। “नशा भगाओ, खेल बढ़ाओ” थीम के तहत होने वाला यह आयोजन भगानी साहिब स्थित ग्रीन वैली ग्राउंड में होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन 7 अक्टूबर सुबह 11 बजे होगा जिसके बतौर मुख्य अतिथि चौधरी किरनेश जंग मौजूद रहेंगे।

वही समापन समारोह शाम 5:50 बजे होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विशाल वालिया (उपाध्यक्ष सिरमौर कांग्रेस) और विशिष्ट अतिथि प्रदीप चौहान (भगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष) शिरकत करेंगे। प्रतियोगिता में किसी भी राज्य की टीमें भाग ले सकती हैं।बता दे कि इस प्रतियोगिता में एंट्री फीस मात्र 11 रुपये रखी गई है और रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर शाम तक निर्धारित की गई है। विजेता टीम को ₹11,000 नगद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को ₹5,100 नगद व ट्रॉफी दी जाएगी। क्लब ने सभी खेल प्रेमियों और युवाओं से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाएँ और खेलों को प्रोत्साहन दें।

“Ekta Ki Jung” Open Volleyball Cup will be held at Green Valley Ground, Bhagani, with a message to keep the youth away from drugs.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

Like every year, the Open Volleyball Cup is being organized by the youth group “Ekta Ki Jung” on October 7th. This tournament is entering its 9th year. Club Secretary Rafiq Ali and Convener Mohabbat Ali informed that the main objective of the competition is to keep the youth away from drugs and motivate them towards sports. This event, organized under the theme “Drive away drugs, promote sports”, will be held at the Green Valley Ground in Bhagani Sahib. The tournament will be inaugurated on October 7th at 11 am, with Chaudhary Kiranesh Jung as the chief guest.

The closing ceremony will be held at 5:50 pm, in which Vishal Walia (Vice President Sirmaur Congress) will be the chief guest and Pradeep Chauhan (Bhagani Zone Congress President) will be the special guest. Teams from any state can participate in the competition. It should be noted that the entry fee for this competition has been kept at only Rs 11 and the last date for registration has been fixed till 6 October evening. The winning team will be given Rs 11,000 cash and a trophy, while the runner-up will be given Rs 5,100 cash and a trophy. The club has requested all sports lovers and youth to participate in large numbers to enhance the beauty of the tournament and encourage sports.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.