सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड

देहरादून: सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के सभागार में नेक्स्ट लेवल और संभव कला मंच के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार से पांच दिवसीय एक्टिंग कार्यशाला की शुरुआत हुई। कार्यशाला का शुभारंभ महानिदेशक सूचना एवं सीईओ उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद बंशीधर तिवारी, प्रसिद्ध कास्टिंग डायरेक्टर व प्रोड्यूसर पराग मेहता, अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना और नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय ने दीप प्रज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर राज्य में फिल्म नीति लागू की गई है, जो अन्य राज्यों से बेहतर और आकर्षक है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, केवल सही मंच और अवसर देने की आवश्यकता है। इस कार्यशाला के जरिए स्थानीय कलाकारों को बड़ा लाभ मिलेगा।

कास्टिंग डायरेक्टर पराग मेहता ने कहा कि उत्तराखण्ड प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है और फिल्मों की शूटिंग के लिए बेहतरीन स्थान है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे बॉलीवुड की अधिक से अधिक फिल्मों की शूटिंग उत्तराखण्ड में करवाने का प्रयास करेंगे, जिससे स्थानीय कलाकारों को रोजगार और अवसर मिलेंगे।

अपर निदेशक उद्योग शिखर सक्सेना ने बताया कि राज्य में फिल्म उद्योग के विकास के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को और सरल बनाया गया है। वहीं, डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि नई फिल्म नीति पर राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है और इसमें स्थानीय कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं।

कार्यक्रम का संचालन संभव कला मंच के अभिषेक मैंदोला ने किया। इस अवसर पर संजय बिष्ट, रजत कुमार, नियो फरर्स्वाण, अनुराग जोशी, देवशाली, सुधीर, कुणाल शमशेर मल्ला सहित कई कलाकार मौजूद रहे।

Film industry will get new flight in Uttarakhand, five -day acting workshop launched ……..

The fastest news/Uttarakhand Dehradun: A five -day acting workshop started from Monday under the joint aegis of Next Level and Possible Arts Forum in the auditorium of Information and Public Relations Department. Inauguration of the workshop, Director General Information and CEO Uttarakhand Film Development Council Banshidhar Tiwari, Famous CastingDirector and producer Parag Mehta, Additional Director Industry Shikhar Saxena and Nodal Officer Dr. Nitin Upadhyay lit the lamp. In the program, Mr. Tiwari said that on the initiative of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, the film policy has been implemented in the state, which is better and attractive than other states. He said that there is no shortage of talent in Uttarakhand, only the right platform and opportunity need to be given. Through this workshopLocal artists will get great benefit. Casting director Parag Mehta said that Uttarakhand is full of natural beauty and is a great place for shooting films. He assured that he would try to get more and more Bollywood films shooting in Uttarakhand, which will provide employment and opportunities to local artists. Additional Director Industry Shikhar Saxena told that the film industry in the stateThe * single window system * has been made simplified for development. At the same time, Dr. Nitin Upadhyay said that the new film policy is being discussed at the national level and special provisions have been made to promote local artists. The program was conducted by Abhishek Mandola of possible art forum. Many artists including Sanjay Bisht, Rajat Kumar, Neo Farswan, Anurag Joshi, Devshali, Sudhir, Kunal Shamsher Malla were present on the occasionare.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.