सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड

उत्तराखंड में आगामी त्योहारी सीज़न को देखते हुए, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। यह अभियान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत सभी जिलों में एक साथ चलाया जा रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।
निगरानी में ये उत्पाद, होगी कड़ी कार्रवाई

स्वास्थ्य सचिव और खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन आयुक्त डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के तहत विशेष रूप से दूध, दूध से बने उत्पाद, खाद्य तेल, मसाले, आटा, मैदा, बेसन और सूखे मेवे जैसे उत्पादों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इन उत्पादों के नमूने निर्माण इकाइयों, थोक और खुदरा दुकानों, साथ ही परिवहन चैनलों से भी लिए जाएंगे और सरकारी प्रयोगशालाओं में जांच के लिए भेजे जाएंगे।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को नियमित रूप से छापेमारी कर संदिग्ध पदार्थों के नमूने लेने के निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई उत्पाद असुरक्षित या मानव उपभोग के लिए अयोग्य पाया जाता है, तो तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मिलावटखोरों पर एफआईआर दर्ज करने से लेकर उनके लाइसेंस रद्द करने तक की कार्रवाई संभव होगी।

जांच रिपोर्ट होगी सार्वजनिक, पारदर्शिता पर ज़ोर

डॉ. कुमार ने बताया कि राजकीय खाद्य प्रयोगशालाओं से हर सप्ताह जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाएगी। इन रिपोर्टों के आधार पर प्राथमिकता के साथ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, FSSAI मानकों और Schedule-IV का उल्लंघन करने वालों पर धारा-32 के तहत मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।

अभियान में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह भी तय किया गया है कि जांच रिपोर्ट को हर सप्ताह सार्वजनिक किया जाएगा। ये जांचें दिल्ली स्थित भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) और उत्तराखंड की मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में कराई जाएंगी।

जन-जागरूकता और शिकायत के लिए हेल्पलाइन

सरकार ने इस अभियान में आम जनता को भी शामिल करने का फैसला किया है। डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि विभाग की टोल फ्री हेल्पलाइन और WhatsApp नंबर पर लोग सीधे मिलावट से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, जिन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, सोशल मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के जरिए भी जन-जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि लोग मिलावट के प्रति सचेत रहें।

Adulteration will be controlled in festive season, Dhami government’s statewide campaign

Sabse tez khabar/Uttarakhand

In view of the upcoming festive season in Uttarakhand, on the instructions of Chief Minister Pushkar Singh Dhami, the state government has started a major campaign against adulterated foods. This campaign is being run simultaneously in all districts under Food Safety and Standards Act, 2006, so that people are safe andQuality food items can be found.

This product under surveillance, will be strict action Health Secretary and Food Safety and Drug Administration Commissioner Dr. R. Rajesh Kumar said that under this campaign, products like milk, milk products, edible oils, spices, flour, maida, gram flour and dry fruits will be strictly monitored. Samples of these products from construction units, wholesale and retail stores, as well as transport channelsWill be taken and sent to government laboratories for investigation. He also clarified that food safety authorities have been instructed to take samples of suspicious substances by raiding regularly. If a product is found to be unprotected or disqualified for human consumption, legal action will be taken immediately. Action will be possible from filing FIRs on adulterants to cancellation of their licenses. TestReport will be held on public, emphasis on transparency Dr. Kumar informed that investigation report will be sent to the headquarters every week from the state food laboratories. Based on these reports, immediate action will be taken with priority. In addition, cases under Section 32 will also be filed against those who violate FSSAI standards and Schedule-IV. To maintain transparency in the campaign, it has also been decided that the investigation report everyThe week will be made public. These checks will be conducted in recognized laboratories of Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) and Uttarakhand. Helpline for public awareness and complaint The government has also decided to include the general public in this campaign. Dr. R. Rajesh Kumar said that people lodged complaints related to adulteration directly on the toll free helpline and WhatsApp number of the departmentWill be able to take quick action on which quick action will be taken. Along with this, public awareness campaign will also be conducted through social media, electronic and print media so that people will be conscious of adulteration.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.