सामाजिक सुरक्षा पेंशनर 30 सितंबर तक करा लें ई-केवाईसी :- जिला कल्याण अधिकारी…
सबसे तेज खबर/नाहन
सिरमौर जिला में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अन्तर्गत सभी 60,079 सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी, कल्याण मोबाइल ऐप के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा की जा रही है, जिसमें सभी पेंशनरों के आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नं0 तथा पूर्ण स्थाई पते सहित नवीनतम जानकारी दस्तावेजों के आधार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा सत्यापित किया जा रहा है। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला में पेंशनरों का सत्यापन कार्य अधिकांश पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने ई-केवाईसी से शेष रहे पेंशनरों से आग्रह किया है कि वह 30 सितंबर, 2025 से पूर्व अपने सभी दस्तावेजों की नवीनतम जानकारी सहित अपनी स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से सत्यापन करवा लें ताकि पेंशनरों को पेंशन का लाभ समय से मिल सके।
Social security pensioners should get their e-KYC done by September 30: District Welfare Officer…
Sabse Tez Khabar / Nahan
In Sirmaur district, e-KYC of all 60,079 social security pensioners under the Social Justice and Empowerment Department is being done by Anganwadi workers through Kalyan mobile app, in which the latest information including Aadhar card, date of birth, mobile number and complete permanent address of all the pensioners is being verified by Anganwadi workers on the basis of documents. Giving this information, District Welfare Officer Vivek Arora said that most of the verification work of pensioners in the district has been completed. He has requested the pensioners who are left out of e-KYC to get their documents verified by their local Anganwadi worker along with the latest information before September 30, 2025 so that the pensioners can get the pension benefits on time.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
