राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में लगा जिला स्तरीय NSS प्री-आरडी चयन शिविर, 32 NSS स्वयंसेवक ने लिया भाग

सबसे तेज खबर / नाहन

नाहन में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को एनएसएस जिला स्तरीय प्री-आरडी चयन शिविर का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने किया। शिविर में 32 एनएसएस स्वयंसेवक ने भाग लिया, जो कि जिले के 10 महाविद्यालयों ददाहू, हरिपुरधार, नाहन, संस्कृत कॉलेज नाहन, पझौटा, पांवटा साहिब, राजगढ़, संगड़ाह, सराहन और शिलाई से आए हैं। इस शिविर का सफल संयोजन जिला नोडल अधिकारी डॉ. पंकज चांडक की देखरेख में किया जा रहा है। डॉ. पंकज चांडक ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आगामी राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले गणतंत्र दिवस शिविर के लिए योग्य स्वयंसेवकों का चयन करना है।

चयन प्रक्रिया के दौरान स्वयंसेवकों का मूल्यांकन 100 अंकों के आधार पर किया जा रहा हैं। इसमें चार मुख्य मापदंड शामिल रहे। परेड प्रदर्शन के लिए 40 अंक, सांस्कृतिक प्रस्तुति के लिए 30 अंक, व्यक्तिगत साक्षात्कार के लिए 20 अंक और शारीरिक दक्षता के लिए 10 अंक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चयन प्रक्रिया महाविद्यालय परिसर में जारी है और स्वयंसेवक पूरे उत्साह से विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा चयनित स्वयंसेवकों को राज्य स्तर पर होने वाले प्री-आरडी शिविर में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

District level NSS Pre-RD selection camp was organised at Government Post Graduate College, Nahan, 32 NSS volunteers participated.

Sabse Tez Khabar / Nahan

The NSS district level Pre-RD selection camp was organized on Friday at the Government Post Graduate College in Nahan. It was inaugurated by Principal Dr. Vibhav Kumar Shukla. 32 NSS volunteers participated in the camp, who came from 10 colleges of the district namely Dadahu, Haripurdhar, Nahan, Sanskrit College Nahan, Pajhouta, Paonta Sahib, Rajgarh, Sangrah, Sarahan and Shillai. The successful organization of this camp is being done under the supervision of District Nodal Officer Dr. Pankaj Chandak. Dr. Pankaj Chandak said that the objective of the camp is to select eligible volunteers for the upcoming state and national level Republic Day camp.

During the selection process, volunteers are being evaluated on a 100-point scale. This includes four main criteria: 40 points for parade performance, 30 points for cultural presentation, 20 points for personal interview, and 10 points for physical efficiency. He informed that the selection process is ongoing at the college campus and volunteers are enthusiastically participating in various activities. He said that the selected volunteers will have the opportunity to represent Sirmaur district in the state-level Pre-RD camp.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.