सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड
देहरादून। राजभवन में आयोजित ‘सहकारिता में सहकार’ कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने वाले दो अहम समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुए।
भारतीय सहकारी समिति लिमिटेड और उत्तराखण्ड राज्य सहकारी संघ के बीच हुए समझौते से बीज उत्पादन और वितरण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, राष्ट्रीय सहकारी निर्यात समिति व राज्य सहकारी संघ के बीच हुए दूसरे समझौते से किसानों और सहकारी समितियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंक की ऋण नीति और वाणिज्यिक अचल संपत्ति-आवासीय गृह ऋण नीति का शुभारंभ किया। इस दौरान जसपुर की फीकापार एमपैक्स और जिला सहकारी बैंक देहरादून को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए गए।
राज्यपाल ने कहा कि सहकारिता आंदोलन सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है, जबकि मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की 671 सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूरा हो चुका है और फरवरी 2023 से अब तक 800 पैक्स, 248 डेयरी व 116 मत्स्य समितियां गठित की गई हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि किसानों को योजना के तहत ₹5 लाख तक ब्याजमुक्त ऋण मिल रहा है और 1.63 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी है
Governor and Chief Minister launched cooperative program, farmers will get benefit
Sabse tez khabar/Uttarakhand
Dehradun. Governor Lieutenant General Gurmeet Singh (Se Ni) and Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the ‘Cooperative Mein Sahakar’ program held at Raj Bhavan. On this occasion, two important MoU that gave a new direction to the cooperative sector, there were two important MoUs (MoUs). Indian cooperative society limited and UttarakhandThe agreement between the State Cooperative Association will promote seed production and distribution. At the same time, the second agreement between the National Cooperative Export Society and the State Cooperative Association will help farmers and cooperative societies reach the national and international markets. Chief Minister Dhami launched the loan policy of Uttarakhand State Cooperative Bank and commercial real estate-residential home loan policy. During this time of JaspurFicapar EMPAX and District Cooperative Bank Dehradun were honored for outstanding work. Besides, checks were distributed to the beneficiaries of Deendayal Upadhyay Cooperative Farmers Welfare Scheme. The Governor said that the cooperative movement is a symbol of collective efforts, while the Chief Minister said that the computerization of 671 cooperative societies of the state has been completed and since February 2023, 800 packs, 248 dairy and 116 fisheries since February 2023Committees have been formed. The Chief Minister said that farmers are getting interest -free loans up to ₹ 5 lakh under the scheme and more than 1.63 lakh women have become ‘Lakhpati Didi’.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
