माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए राहत भरी खबर, 22 दिन बाद शुरू हुई यात्रा, आज 17 सितंबर से भक्त कर सकेंगे दर्शन
माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए राहत भरी खबर है। 26 अगस्त को भूस्खलन के कारण बंद हुई यात्रा आज 17 सितम्बर से दोबारा शुरू की जा रही है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने मंगलवार को एक्स पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। 26 अगस्त को हुए भूस्खलन में 34 लोगों की मौत हो गई थी और 20 लोग घायल हुए थे। इसके बाद यात्रा को रोक दिया गया था ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। श्राइन बोर्ड ने 14 सितम्बर को यात्रा फिर से शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण फैसला टालना पड़ा। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि वे केवल आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए अपडेट लेते रहें और यात्रा पर जाने से पहले मौसम की जानकारी अवश्य लें।
Good news for devotees of Mata Vaishno Devi; pilgrimage resumes after 22 days; devotees can visit the shrine from September 17.
There is good news for the devotees of Mata Vaishno Devi. The pilgrimage which was stopped due to landslide on 26th August is being resumed from today 17th September. Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board gave this information through X Post on Tuesday. 34 people were killed and 20 injured in the landslide on 26th August. After this the pilgrimage was stopped to ensure safety. The Shrine Board had announced to resume the pilgrimage on 14th September, but due to unfavourable weather the decision had to be postponed. The Shrine Board has requested the devotees to keep getting updates only through official media and to take weather information before going on the pilgrimage.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
