बेहड़ेवाला में आरंभ होगा श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह: 15 से 21 सितंबर तक चलेगा आयोजन…

सबसे तेज बात/ पांवटा साहिब

पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला गांव में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कथा का आयोजन प्रेम रस भक्त परिवार, एवं समस्त सनातन धर्म प्रेमियों द्वारा किया जा रहा है। श्रीमद् भागवत की पावन कथा बेहड़ेवाला के “मुकुंद रिजॉर्ट” में 15 सितंबर से 21 सितंबर तक होगा। भव्य आयोजन में कथावाचक आचार्य संदीप शर्मा श्रीमद् भागवत की कथाओं का बखान करेंगे। कथा के संबंध में आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि कथा का आयोजन पितरों की मुक्ति एवं सनातन धर्म के प्रचार तथा आत्म कल्याण के उद्देश्य से किया जा रहा है। कथा के दौरान सभी यज्ञ पूजन और पितरों के निमित्त पूजन करवा सकते हैं। आयोजकों ने बताया कि 15 सितंबर सोमवार को प्रातः 7 बजे पूजन होगा।

प्रातः 8 बजे बेहड़ेवाला मंदिर से यमुना घाट तक भब्य कलश यात्रा आयोजित होगी। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का बखान होगा। कथा के उपरांत प्रतिदिन प्रसाद वितरण किया जाएगा। कोई भी सनातन प्रेमी कथा ज्ञान यज्ञ में सहयोग या भंडारा भी कर सकते हैं।श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के निर्देशक पंडित आचार्य राजेश शर्मा ने समस्त क्षेत्र वासियों से आवाहन किया है कि कथा ज्ञान यज्ञ में पधार कर स्वयं को कृतार्थ करें एवं पितरों के उद्धार के श्रेष्ठ धार्मिक कार्य का सौभाग्य प्राप्त करें। उन्होंने कहा, यह सभी क्षेत्रवासियों का सामूहिक आयोजन है। अतः आप सभी क्षेत्रवासी धार्मिक कार्य में बढ़ चढ़ कर सहयोग करें।

Shrimad Bhagwat Katha week will begin in Behdewala: The event will run from 15 to 21 September…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

Shrimad Bhagwat Katha Saptaah Gyaan Yagna is being organized in Beharawala village of Paonta Sahib. The Katha is being organized by Prem Ras Bhakt Parivar and all the lovers of Sanatan Dharma. The holy Katha of Shrimad Bhagwat will be held from 15th September to 21st September at “Mukund Resort” in Beharawala. In this grand event, narrator Acharya Sandeep Sharma will narrate the tales of Shrimad Bhagwat. Giving information about the Katha, the organizers said that the Katha is being organized for the purpose of liberation of ancestors and promotion of Sanatan Dharma and self welfare. During the Katha, everyone can perform Yagya Pujan and worship for ancestors. The organizers said that the worship will be held on Monday, 15th September at 7 am.

A grand Kalash Yatra will be organized from Beharawala Temple to Yamuna Ghat at 8 am. He informed that Shrimad Bhagwat Katha will be narrated every day from 12 noon to 4 pm. Prasad will be distributed every day after the Katha. Any Sanatan lover can contribute or even do Bhandara in the Katha Gyan Yagna. Pandit Acharya Rajesh Sharma, director of Shrimad Bhagwat Katha Saptaah Gyan Yagna has appealed to all the residents of the area to attend the Katha Gyan Yagna and make themselves blessed and get the privilege of doing the best religious work of upliftment of ancestors. He said, this is a collective event of all the residents of the area. Therefore, all of you residents of the area should cooperate enthusiastically in the religious work.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.