श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया पांवटा साहिब में 350वां गुरता गद्दी दिवस…

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में शनिवार को 350वां गुरता गद्दी दिवस बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न राज्यों से भारी संख्या में संगत पहुंची और दरबार साहिब में शीश नवाया। समागम के लिए गुरुद्वारे को दुल्हन की तरह सजाया गया था। दीवान हाल से लेकर पूरे परिसर तक आकर्षक रोशनी और सजावट की गई, जिससे श्रद्धालुओं का स्वागत हुआ। पूरे दिन रागी जत्थों द्वारा शब्द कीर्तन हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधक जागीर सिंह ने बताया कि हजारों की संख्या में संगत ने दरबार साहिब में माथा टेका।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए लंगर, जलपान और ठहरने की विशेष व्यवस्था की गई। सुरक्षा, यातायात और पार्किंग पर भी विशेष ध्यान दिया गया। इस पावन अवसर पर हिमाचल के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और दिल्ली से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रात्रि को आयोजित कवि दरबार में भाई सिमरप्रीत सिंह, भाई रवनीत सिंह, भाई शुभदीप सिंह समेत कई कवियों ने अपनी कविताओं से संगत को भावविभोर कर दिया। पूरा पांवटा शहर गुरबाणी की मधुर धुनों और वाहेगुरु जी की महिमा से गूंज उठा।

350th Gurta Gaddi Day celebrated with reverence and enthusiasm in Paonta Sahib…

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

The 350th Gurta Gaddi Day was celebrated with great joy and devotion at Gurdwara Shri Paonta Sahib on Saturday. On this occasion a large number of devotees reached from different states of the country and paid obeisance at the Darbar Sahib. The Gurdwara was decorated like a bride for the gathering. From the Diwan Hall to the entire premises, attractive lightings and decorations were done, which welcomed the devotees. Shabad Kirtan was performed by the Raggi Jathas throughout the day. Gurdwara manager Jagir Singh said that thousands of devotees bowed their heads at the Darbar Sahib.

For the convenience of the devotees, special arrangements were made for langar, refreshments and accommodation. Special attention was also paid to security, traffic and parking. Apart from Himachal, a large number of devotees also arrived from Punjab, Haryana, Uttarakhand and Delhi on this auspicious occasion. In the Kavi Darbar organized at night, many poets including Bhai Simarpreet Singh, Bhai Ravneet Singh, Bhai Shubhdeep Singh enthralled the congregation with their poems. The entire Paonta city reverberated with the melodious tunes of Gurbani and the glory of Waheguru ji.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.