राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में पी.टी.ए. की नई कार्यकारिणी गठित,महेंद्र बने पी.टी.ए.के अध्यक्ष..

सबसे तेज खबर/पांवटा साहिब

राजकीय महाविद्यालय पांवटा साहिब में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पी.टी.ए.) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सभा की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. जगदीश चौहान ने की। इस अवसर पर उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। चुनाव अधिकारी वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ध्यान सिंह तोमर ने बैठक की कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए नई कार्यकारिणी के चुनाव करवाए। इस प्रक्रिया में महेंद्र को अध्यक्ष, प्रवेश शर्मा को उपाध्यक्ष, दुर्गेश अग्रवाल को संयुक्त सचिव और सुंदर सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया।

सदस्यों के रूप में भीम सिंह चौहान, सुनीता शर्मा, नियति ठाकुर, वंदना शर्मा और ममता देवी का चयन हुआ। वहीं स्टाफ सदस्यों में प्रो. विम्मी रानी, प्रो. अमिता जोशी, प्रो. प्रदीप तोमर और परमजीत कौर को शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर प्राचार्य ने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी और कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

New executive committee of PTA formed in Government College Paonta Sahib, Mahendra became the President of PTA.

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

A new executive committee of the Parent-Teacher Association (PTA) was formed for the academic session 2025-26 at Government College Paonta Sahib. The general meeting was presided over by Principal Dr. Jagdish Chauhan. On this occasion, he announced the dissolution of the old executive committee. Election officer senior professor Dr. Dhyan Singh Tomar took the proceedings of the meeting forward and conducted the elections for the new executive committee. In this process, Mahendra was elected president, Pravesh Sharma as vice-president, Durgesh Aggarwal as joint secretary and Sundar Singh as treasurer.

Bhim Singh Chauhan, Sunita Sharma, Niyati Thakur, Vandana Sharma and Mamta Devi were selected as members. Prof. Vimmi Rani, Prof. Amita Joshi, Prof. Pradeep Tomar and Paramjit Kaur were included among the staff members. On the formation of the new executive, the Principal congratulated all the office bearers and members and said that the Parent-Teacher Association will play an important role in improving the quality of education.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.