भारतीय स्टेट बैंक की राजगढ़ शाखा द्वारा बोहल टालिया गाँव में लगाया एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर

सबसे तेज खबर/ नाहन

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की राजगढ़ शाखा द्वारा बोहल टालिया गाँव में लोगों के लिए एक दिवसीय वित्तीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता बैंक के कर्मचारी प्रिंस भारद्वाज ने की। शिविर के दौरान, प्रिंस भारद्वाज ने ग्रामीणों को बैंक की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और अटल पेंशन योजना जैसी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं के लाभों के बारे में बताया और लोगों को इन योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड लोन, वेतन ऋण, व्यक्तिगत ऋण, गृह ऋण और वाहन ऋण जैसी बैंकिंग सुविधाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं से ग्राहक आसानी से लाभ उठा सकते हैं। प्रिंस भारद्वाज ने ग्रामीणों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के तरीकों के बारे में भी जागरूक किया, ताकि वे सुरक्षित रूप से डिजिटल लेनदेन कर सकें।

One day financial awareness camp organized by Rajgarh branch of State Bank of India in Bohal Talia village

Sabse Tez Khabar / Nahan

Rajgarh branch of State Bank of India (SBI) organized a one-day financial awareness camp for the people in Bohal Talia village. The camp was chaired by bank employee Prince Bhardwaj. During the camp, Prince Bhardwaj gave detailed information to the villagers about various schemes and services of the bank. He told about the benefits of important government schemes like Pradhan Mantri Jeevan Jyoti Bima Yojana, Pradhan Mantri Suraksha Bima Yojana and Atal Pension Yojana and encouraged people to join these schemes.

Apart from this, he also informed about banking facilities like Kisan Credit Card Loan, Salary Loan, Personal Loan, Home Loan and Vehicle Loan. He told that customers can easily avail benefits from these schemes. Prince Bhardwaj also made the villagers aware about ways to avoid online fraud, so that they can do digital transactions safely.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.