सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड

चकराता – चकराता ब्लॉक में आज ग्राम प्रधानों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर संगठनात्मक मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रधान संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिससे न केवल संगठन को नया नेतृत्व मिला, बल्कि क्षेत्रीय विकास के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।

बैठक में मेहरावाना ग्राम पंचायत के प्रधान आनंद सिंह चौहान को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। उनके साथ डेरियों के सुरेन्द्र सिंह चौहान और सुरेश उनियाल को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं मिंडाल के प्रधान विक्रम नेगी को महामंत्री/सचिव और कृष्णा राणा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में विभिन्न ग्रामों से निम्नलिखित सदस्य भी शामिल किए गए:

मातवर शर्मा (गबेला)

छाया रावत (भानपुर)

प्रभुराज (बिजनू)

मातवर सिंह चौहान (हरताड़)

प्रियंका चौहान (खारसी)

कुंदन सिंह (जस्टटा)

कीर्ति राणा (खटवा)

वीरेंद्र खन्ना (टावरा)

सर्वानंद बिजलवान

नीता चौहान

कुंदन चौहान

दिगम्बर चौहान

किरण, अमित, गोपाल आदि

बैठक में मौजूद सभी ग्राम प्रधानों ने संगठन को सशक्त बनाने, जनहित से जुड़ी समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने और विकास कार्यों में सहभागिता बढ़ाने का संकल्प लिया।

स्थानीय लोगों और प्रधानों ने नवगठित कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत किया और विश्वास जताया कि यह संगठन आने वाले समय में पंचायतों की आवाज़ को मजबूती से उठाएगा और चकराता ब्लॉक के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Principal organization gets new direction in Chakrata, Anand Singh Chauhan becomes president

Sabse tez khabar/Uttarakhand

Chakrata – An important meeting of village heads was held today in Chakrata block, in which panchayat representatives of the area united and took a big step towards organizational strength. The meeting unanimously formed the new executive of the head organization, which not only gave the organization new leadership, but regional developmentMass resolution was also taken for. In the meeting, Anand Singh Chauhan, the head of Mehrawana Gram Panchayat, was elected the president of the organization. Along with him, Surendra Singh Chauhan and Suresh Uniyal of Deris were given the responsibility of vice -president. At the same time, Mindal’s head Vikram Negi was elected General Secretary/Secretary and Krishna Rana as Treasurer. The new executive also included the following members from different villages: Matwar Sharma(Gabella) Chhaya Rawat (Bhanpur) Prabhuraj (Bijnu) Matwar Singh Chauhan (Hartad) Priyanka Chauhan (Kharsi) Kundan Singh (Justta) Kirti Rana (Khatwa) Virendra Khanna (Tawra) Sarbanand Bijalwan Neeta Chauhan Kundan Chauhan Digambar chauhan Kiran, Amit, Gopal etc. All the village heads present in the meeting have empowered the organization, to bring the problems related to public interest to the administration and increase participation in development worksPledged.

Local people and princes warmly welcomed the newly formed executive and expressed confidence that this organization would firmly raise the voice of the panchayats in the coming time and play an important role in the development of Chakrata blocks.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.