सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड

देहरादून:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तराखंड के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक करने के लिए राज्य के दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष जुड़ाव है और आपदा जैसे कठिन समय में राज्य को उनका निरंतर सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को लेकर सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर कोई कमी न रहे।

प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान राज्य के उन क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया जाएगा, जो हाल ही में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री आपदा राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे।

Prime Minister visiting disaster affected areas, Chief Minister reviewed preparations

Sabse tez khabar/Uttarakhand

Dehradun: Prime Minister Narendra Modi is visiting the state on Thursday to hold an aerial survey and review meeting of the disaster affected areas of Uttarakhand. Chief Minister Pushkar Singh Dhami visited Jollygrant Airport on Wednesday before the Prime Minister’s arrivalHe was done and instructed the officers to ensure all the arrangements in a time bound manner. The Chief Minister said that the Prime Minister has a special association with Uttarakhand and the state has been receiving their constant support and guidance in difficult times like disaster. He told the officials that all departments should work with coordination regarding the Prime Minister’s visit and there should be no shortage at any level. Of the Prime Minister’s visitDuring an aerial survey of the areas of the state, which have recently been affected by heavy rains, landslides and floods. After this, the Prime Minister will also hold a review meeting of disaster relief and rehabilitation works.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.