पांवटा साहिब का कोलर बना आदर्श सौर गांव, 111.01 किलोवाट मुफ्त बिजली का हो रहा उत्पादन
सबसे तेज खबर/नाहन
उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सिरमौर जिला के विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत कोलर के ग्राम कोलर को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत आदर्श सौर गांव चयनित किया गया है। उन्होंने बताया कि कोलर में सबसे अधिक सोलर पावर संबंधित कार्य हुआ है, जिसमें 6105550 रुपये की लागत से 33 ग्रिड कनेक्टेड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट लगाए गए है जिससे 111.01 किलोवाट क्षमता का विद्युत उत्पादन हो रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि हिम ऊर्जा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह कोलर पंचायत से बैठक कर विस्तृत कार्य योजना तैयार करें ताकि इस राशि का सदुपयोग किया जा सके तथा इससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ प्राप्त हो सके। बैठक में हिम ऊर्जा के परियोजना अधिकारी ओम प्रकाश ने बताया कि सिरमौर जिला में 27 पंचायतों का प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयन किया गया था। जिसमें 14 पंचायतों में 01 करोड़ 26 लाख 88 हजार छः सौ चौंतीस रूपये से 55 ग्रिड क्नेक्टिड रूफ टॉप सोलर पावर प्लांट तथा 177 स्ट्रीट लाइटिंग सिस्टम के माध्यम से सौर ऊर्जा संबंधित गतिविधियां आरंभ की जा चुकी है। तथा इन पंचायतों में 202.345 किलोवाट विद्युत उत्पादन किया जा रहा है।
Paonta Sahib’s Koler becomes an ideal solar village, 111.01 kilowatt free electricity is being produced
Sabse Tez Khabar / Nahan
Under the chairmanship of Deputy Commissioner Sirmaur Priyanka Verma, a meeting of the district level committee constituted for the successful implementation of the Pradhan Mantri Surya Ghar Free Electricity Scheme was held. In the meeting, the Deputy Commissioner informed that village Kolar of Gram Panchayat Kolar of development block Paonta Sahib of Sirmaur district has been selected as the ideal solar village under the Pradhan Mantri Surya Ghar Free Electricity Scheme. He informed that the maximum solar power related work has been done in Kolar, in which 33 grid connected roof top solar power plants have been installed at a cost of Rs 6105550, which is producing electricity of 111.01 kilowatt capacity.
The Deputy Commissioner said that the officers of Him Energy Department were instructed to prepare a detailed work plan by meeting with Kolar Panchayat so that this amount can be utilized properly and maximum number of people can benefit from it. In the meeting, Him Energy Project Officer Om Prakash told that 27 Panchayats were selected under Pradhan Mantri Surya Ghar Yojana in Sirmaur district. In which solar energy related activities have been started in 14 Panchayats through 55 grid connected roof top solar power plants and 177 street lighting systems with Rs 01 crore 26 lakh 88 thousand six hundred thirty four. And 202.345 kilowatt electricity is being produced in these Panchayats.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
