सबसे तेज़ खबर/ उत्तराखंड अनु कुकरेती
विकासनगर, 5 सितंबर 2025
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) पछवादून इकाई ने आज विकासनगर के डाकपत्थर रोड स्थित कार्यालय में भव्य शपथ एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में दल के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती और पछवादून जिला प्रभारी एवं केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कंडवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में ब्लॉक, नगर, युवा और महिला प्रकोष्ठों के नव नियुक्त पदाधिकारियों को दल के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला शक्ति, युवा कार्यकर्ता और यूकेडी के समर्थकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अब राज्य को बचाने की चुनौती: सुरेंद्र कुकरेती
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि,पहले लड़ाई राज्य बनाने की थी, जिसमें हम सफल हुए। अब लड़ाई राज्य को बचाने की है, जो पहले से भी कठिन प्रतीत हो रही है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा है कि वे संगठन को मजबूत करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और प्रदेश की समस्याओं को मजबूती से उठाएं, ताकि 2027 में उत्तराखंड क्रांति दल की सरकार बन सके।
जिम्मेदारी संभालने वाले प्रमुख पदाधिकारी
इस अवसर पर जिन पदाधिकारियों ने शपथ ली, उनके नाम इस प्रकार हैं:
नगर विकासनगर इकाईअध्यक्ष: जय कृष्ण सेमवाल
उपाध्यक्ष: सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, देवी प्रसाद डंगवाल, अमजद मिर्जा महामंत्री व कार्यालय प्रभारी: पूर्ण प्रसाद भट्ट महामंत्री: सायन सिंह असवाल, दरवान सिंह असवाल
सचिव: विनोद रावत। सह सचिव: सुमन गुलेरिया, रेखा सजवाण। संयुक्त सचिव: जावेद गौड़। प्रचार मंत्री: उर्मिला थपलियाल सह प्रचार मंत्री: अनीता चमोली
महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष (डाकपत्थर): सरोज जोशी। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष: आबिद अंसारी नगर कार्यकारिणी सदस्य: राधा कृष्ण लखेड़ा, मदनलाल पल
ब्लॉक इकाई
विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष: भूपेंद्र सिंह बिष्ट। उपाध्यक्ष: अमरदेव जोशी। महामंत्री: दिनेश थपलियाल। ब्लॉक महामंत्री (संगठन): सीमा कुकरेती ,सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष: यशपाल नेगी युवा व नगर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष: अमित बिष्ट नगर ,अध्यक्ष हरबर्टपु: पूनम भट्ट उपस्थित गणमान्य कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी
इस मौके पर यूकेडी के वरिष्ठ कार्यकर्ता व संयोजक गण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख हैं:
गणेश प्रसाद काला, जितेन्द्र पंवार, भूपेंद्र सिंह नेगी, नरेंद्र कुकरेती, बीना पंवार, डॉ. राधेश्याम भट्ट, सुनीता चमोली, पी.सी. चंदोला, के.एम.एस. नेगी, दरवान सिंह रावत, महेंद्र सिंह नेगी, अनूप रावत, चंदर शेखर गौड़, सुंदर लाल गैरोला, लक्ष्मी प्रसाद, विपिन मनोरी, चंद्र मोहन भट्ट, उर्मिला रावत, अजय जुयाल, धनवीर सैनी, बीना देवी उनियाल, रेणुबाला, रजनी, गोदंबरी भट्ट, महावीर उनियाल, रामपति पैन्यूली, महबूब, सुशीला नेगी, संजय विश्नोई, सुशीला कपरान, राधा देवी, दिक्का रावत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
