ददाहू में राजस्व और वन विभाग की टीम ने वन भूमि पर की निशानदेही, गिरि नदी के किनारे अवैध कब्जा करने वालों की खैर नहीं
सबसे तेज खबर/ नाहन
वन भूमि पर अवैध कब्जे करने वालों की अब खैर नहीं। लगातार बढ़ रहे अवैध कब्जों को देखते हुए वीरवार को ददाहू में वन भूमि की निशानदेही की गई। राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गिरि नदी किनारे स्थित वन भूमि का सर्वेक्षण कर मौके पर ही स्थल चिह्नित किए, ताकि वन विभाग अपनी भूमि की वास्तविक स्थिति से अवगत हो सके। शीघ्र ही इस भूमि को अवैध कब्जों से मुक्त किया जाएगा। दरअसल, यह कार्रवाई वन विभाग के आग्रह पर राजस्व विभाग द्वारा की गई।
इस मौके पर वन विभाग के आरएफओ अनुज ठाकुर, बीओ टेक चंद, जबकि राजस्व विभाग की ओर से क्षेत्रीय कानूनगो रिंकू धीमान, राज कुमार और वीआरओ राम मूर्ति सहित दोनों विभागों के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे। तहसीलदार ददाहू जयसिंह ठाकुर ने बताया कि वन विभाग के आग्रह पर गिरि नदी किनारे स्थित वन भूमि की निशानदेही की प्रक्रिया अपनाई जा रही है। ददाहू में वन विभाग की 117.11 बीघा भूमि है। इसमें से जिन हिस्सों पर अवैध कब्जे पाए गए हैं, उनकी निशानदेही करके वन विभाग के अधिकारियों को भूमि की वास्तविक स्थिति से अवगत करवाया गया है।
Revenue and forest department team marked forest land in Dadahu, those who illegally occupy the banks of Giri river will not be spared
Sabse Tez Khabar / Nahan
Those who illegally occupy forest land will not be spared now. In view of the increasing illegal encroachments, forest land was marked in Dadahu on Thursday. The joint team of Revenue and Forest Department surveyed the forest land located on the banks of Giri river and marked the sites on the spot, so that the Forest Department can be aware of the actual status of its land. Soon this land will be freed from illegal encroachments. Actually, this action was taken by the Revenue Department on the request of the Forest Department.
On this occasion, RFO Anuj Thakur, BO Tek Chand of the Forest Department, while regional Kanungo Rinku Dhiman, Raj Kumar and VRO Ram Murti from the Revenue Department, including employees and officers of both departments were present. Tehsildar Dadahu Jaisingh Thakur said that on the request of the Forest Department, the process of marking the forest land located on the banks of Giri River is being adopted. The Forest Department has 117.11 bigha land in Dadahu. The parts on which illegal encroachments have been found have been marked and the Forest Department officials have been made aware of the actual status of the land.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
