पांवटा साहिब में श्री सनातन सभा द्वारा धूमधाम से मनाया गया वामन द्वादशी का पर्व

पांवटा साहिब में श्री सनातन सभा की ओर से वामन द्वादशी का पर्व बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों व संस्थानों से भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा की शुरुआत बद्रीपुर स्थित शिव मंदिर से हुई। इस यात्रा में भाट्टा वाली मंदिर,केदार पुर मंदिर, श्रीराम जी मंदिर ,रामपुर घाट मंदिर , बद्रीपुर शिव मंदिर, श्री दूधलेश्वर गौ सेवा संस्था बहराल, तारूवाला मंदिर ,विश्वकर्मा मंदिर, यमुना मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर क्यारदा,भगवान बाल्मीकी मंदिर पाँवटा साहिब ,लक्ष्मी नारायण मंदिर कुंडियों,शिव मंदिर कुंजा मत्रालियों,शिव मंदिर हीरपुर,शिव मंदिर बैंकुआ,गीता भवन मन्दिर , श्री पशुपतिनाथ खेड़ा मंदिर, बालासुंदरी मंदिर तथा पातालेश्वर महादेव मंदिर तथा अन्य कई विशेष मंदिरों की पालकियाँ शामिल हुईं।

श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पर शोभायात्रा का स्वागत किया और पूरे क्षेत्र में भक्ति व आस्था का वातावरण देखने को मिला। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु यमुना मंदिर पहुँचे और यमुना नदी के किनारे तक जाते हुए धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से आस्था और संस्कृति का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विशेष आरती संपन्न की गई। यात्रा का समापन गीता भवन मंदिर में हुआ, इसके उपरांत श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

The festival of Vaman Dwadashi was celebrated with great pomp by Shri Sanatan Sabha in Paonta Sahib

Sabse Tez Khabar / Paonta Sahib

The festival of Vaman Dwadashi was celebrated with great devotion and enthusiasm by Shri Sanatan Sabha in Paonta Sahib. On this occasion, a grand palanquin procession was taken out from the major temples and institutions of the region, in which hundreds of devotees participated. The procession started from the Shiva temple located in Badripur. In this procession, palanquins of Bhatta Wali Temple, Kedar Pur Temple, Shri Ram Ji Temple, Rampur Ghat Temple, Badripur Shiva Temple, Shri Dudheshwar Gau Seva Sanstha Bahral, Taruwala Temple, Vishwakarma Temple, Yamuna Temple, Lakshmi Narayan Temple Kyarda, Bhagwan Balmiki Temple Paonta Sahib, Lakshmi Narayan Temple Kundi, Shiva Temple Kunja Matrali, Shiva Temple Heerpur, Shiva Temple Bankua, Geeta Bhawan Temple, Shri Pashupatinath Kheda Temple, Balasundari Temple and Pataleshwar Mahadev Temple and many other special temples participated.

Devotees welcomed the procession at various places and an atmosphere of devotion and faith was seen in the entire area. During the procession, devotees reached Yamuna temple and presented a wonderful confluence of faith and culture through religious rituals while going to the banks of Yamuna river. Where special aarti was performed amidst chanting of Vedic mantras. The procession concluded at Geeta Bhawan temple, after which a grand feast was organized for the devotees, in which a large number of devotees took prasad.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.