सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड
देहरादून:विकासनगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए चोरी किया गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया गया है, जिसकी कीमत करीब 9.80 लाख रुपये बताई जा रही है।
मामला 2 सितम्बर का है, जब अकबर अली निवासी कुल्हाल ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ट्रैक्टर—महिन्द्रा 605 DI अर्जुन (UK16G0203), लाल रंग—को अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुरा लिया गया है।
पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सहायता से संदिग्ध की पहचान करते हुए 3 सितम्बर की सुबह कुल्हाल पावर हाउस के पास से आरोपी शोएब (23), पुत्र लियाकत अली निवासी कुल्हाल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर भी बरामद कर लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पैसों के लालच में ट्रैक्टर चुराया था और उसे हिमाचल प्रदेश ले जाकर बेचने की योजना बना रहा था।
आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में** उपनिरीक्षक विकसित पंवार, उपनिरीक्षक सनोज कुमार, कांस्टेबल अनिल सालार, गौरव और एसओजी के कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह शामिल रहे।
Tractor Theft Solved Within 24 Hours, Accused Was Planning to Flee to Himachal
Sabse tez khabar/ Uttarakhand
Dehradun:Vikasnagar Kotwali police swiftly solved a tractor theft case within just 24 hours. The police arrested the accused and recovered the stolen tractor, which is estimated to be worth around ₹9.80 lakh.
The incident took place on September 2, when Akbar Ali, a resident of Kulhal, lodged a complaint stating that his tractor—Mahindra 605 DI Arjun (registration number UK16G0203), red in color—had been stolen by an unknown person.
Acting promptly on the complaint, the police registered a case and launched an investigation. With the help of CCTV footage and informants, the police identified the suspect and arrested him on the morning of September 3 near Kulhal Power House. The accused has been identified as Shoaib (23), son of Liaqat Ali, a resident of Kulhal. The stolen tractor was recovered from his possession.
During interrogation, the accused confessed that he stole the tractor due to financial greed and was planning to take it to Himachal Pradesh for sale.
The accused is being presented before the court.
The arresting team included** Sub-Inspector Vikasit Panwar, Sub-Inspector Sanoj Kumar, Constables Anil Salar, Gaurav, and SOG Constable Jitendra Singh.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
