उचित मूल्य की दुकानों के लिए 22 सितम्बर तक करें आवेदन- शमशेर सिंह
सबसे तेज खबर/नाहन
जिला सिरमौर में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अन्तर्गत नई उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित है, जिसके लिए इच्छुक व्यक्ति/संस्थाएं विभागीय वेबसाईट http://emerginghimachal.hp.gov.in पर ऑन लाइन माध्यम से 22 सितम्बर, 2025 तक आवेदन कर सकते है। जिला नियंत्रक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले सिरमौर शमशेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत कालाअंब के गांव नागल सुकेती के वार्ड नं0-7, विकास खंड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत भैला के ग्राम भैला के वार्ड नं0-5, ग्राम पंचायत पातलियों के ग्राम मालवा काटन, ग्राम पंचायत खोदरी माजरी के ग्राम गोज्जर तथा ग्राम पंचायत कलाथा बढाना के ग्राम कलाथा के वार्ड नं0-6, विकास खंड शिलाई की ग्राम पंचायत कोटी उतरउ के ग्राम धार के वार्ड नं0-3, विकास खंड संगडाह की ग्राम पंचायत भाटन भुजौंड़ के ग्राम गतलोग, ग्राम पंचायत ब्योंग टटवा के ग्राम ब्योंग टटवा में उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित है।
उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता की आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक होनी चाहिए। आवेदन प्रपत्र के साथ, मैट्रिक प्रमाण पत्र तथा अन्य उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र-यदि हो, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, अपंगता, शिक्षित बेरोजगार होने की स्थिति में स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य के नियमित रोजगार में न होने सम्बन्धी प्रमाण पत्र, दुकान की उपलब्धता एवं भंडारण क्षमता, विधवा एकल नारी, बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी परिवार से सम्बन्धित प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि यदि आवेदक उसी स्थान का है, जिसमें उचित मूल्य की दुकान खोली जानी प्रस्तावित है, तो इस संबंध में पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र की प्राधिकृत अधिकारी से सत्यापित प्रतियां, स्वयं या परिवार के किसी भी सदस्य का सांसद अथवा विधायक व स्थानीय निकायों में से किसी भी पद पर चुने हुए न होने संबंधी शपथ पत्र अपलोड करना भी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार्य होंगे अधिक जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय आकर या दूरभाष नं0-01702-222558 पर भी संपर्क कर सकते है।
Apply for fair price shops by 22 September- Shamsher Singh
Sabse Tez Khanar/ Nahan
It is proposed to open new fair price shops under the Food Civil Supplies and Consumer Affairs Department in Sirmaur district, for which interested persons/institutions can apply online on the departmental website http://emerginghimachal.hp.gov.in till September 22, 2025. Giving information, District Controller of Food, Civil Supplies and Consumer Affairs Sirmaur Shamsher Singh said that fair price shops are proposed to be opened in ward no. 7 of village Nagal Suketi of Gram Panchayat Kala Amb of development block Nahan, ward no. 5 of village Bhaila of Gram Panchayat Bhaila of development block Paonta Sahib, village Malwa Katan of Gram Panchayat Pataliyan, village Gojjar of Gram Panchayat Khodri Majri and ward no. 6 of village Kalatha of Gram Panchayat Kalatha Badhana, ward no. 3 of village Dhar of Gram Panchayat Koti Uttarau of development block Shillai, village Gatlog of Gram Panchayat Bhatan Bhujand of development block Sangdah and village Byong Tatva of Gram Panchayat Byong Tatva.
He informed that the age of the applicant should be between 18 years to 45 years and the minimum educational qualification should be matriculation. Along with the application form, it is necessary to attach matriculation certificate and other higher education certificates – if any, financial status, ex-serviceman, disability, educated unemployed, certificate regarding self or any family member not being in regular employment, availability and storage capacity of the shop, widow single woman, certificate related to BPL/SC/OBC/ST family. He informed that if the applicant is from the same place where the fair price shop is proposed to be opened, then it is also mandatory to upload the attested copies of the certificate issued by the Panchayat in this regard from the authorized officer, affidavit regarding self or any family member not being elected to any post of MP or MLA or local bodies. He informed that applications will be accepted only through online medium. For more information, interested applicants can come to the office on any working day or contact on telephone number 01702-222558.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
