विकासनगर में आयोजित समारोह में 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों का भव्य सम्मान
सबसे तेज़ खबर/उत्तराखंड
विकासनगर:शिक्षकों के समर्पण और सेवा को सलाम करते हुए, प्रारंभिक शिक्षक समन्वयक समिति के तत्वावधान में प्राथमिक एवं जूनियर शिक्षक संघ ने एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन नगर पालिका सभागार में किया। इस कार्यक्रम में विकासखंड के 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई और सम्मान प्रदान किया गया।
समारोह की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष संतराम नाटक ने की, जिनके कुशल मार्गदर्शन में यह आयोजन यादगार बन गया। मंच संचालन रणवीर तोमर व अमित महेंद्रू ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष धीरज बॉबी नौटियाल रहे, जबकि खंड शिक्षाधिकारी विनीता नेगी कठैथ और जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सूरज मंद्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को समाज की धरोहर बताते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं, खंड शिक्षाधिकारी ने लंबित मामलों के जल्द निस्तारण का भरोसा दिया और शिक्षक सभागार की मांग पर सहमति जताते हुए प्रस्ताव शीघ्र भेजने की बात कही।
सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षक मामचंद ने आयोजन समिति और संघों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “इस प्रकार के आयोजन न केवल हमें गौरवान्वित करते हैं, बल्कि शिक्षकों के योगदान को सजीव करते हैं।”
कार्यक्रम में उपशिक्षाधिकारी कार्यालय के मिनिस्टीरियल स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संगठन से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें दिनेश आचार्य, कुलदीप तोमर, लेखराज तोमर, मधु पटवाल, कमल सुयाल, रणवीर राय, रंजना नेगी, रत्ना मिश्रा, इरशाद, बलबीर सिंह, राजेश सैनी, शांति चौहान, रिजवान हुसैन, मोनिका काला, भूपेंद्र शेखर, नारायण दत्त जोशी, नीलम गुलेरिया, प्रवीण वर्मा, पीतांबर तोमर, दिनेश रावत, अनंत सोलंकी, अतुल शर्मा, दुर्गा चौहान, बीरबल कश्यप, सुशील सेमवाल, नरेंद्र सिंह नेगी, भीमदत्त शर्मा, संतोष गडोही और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहीं।
Teachers received respect, salute the service of life …….
Grand honor of 18 retired teachers at a ceremony held in Vikasnagar
Sabse tez khabar/Uttarakhand
Vikasnagar: Saluting the dedication and service of teachers, the Primary and Junior Teachers Association organized a grand honor ceremony in the Municipality Auditorium under the aegis of the Elementary Teacher Coordinator Committee. 18 retired development block in this programTeachers were given farewell and honor. The ceremony was chaired by the committee chairman Santram Natak, under whose skilled guidance the event became memorable. The stage was conducted by Ranveer Tomar and Amit Mahendru. The chief guest of the program was Municipality President Dheeraj Bobby Nautiyal, while Block Education Officer Vinita Negi Kathaith and District President of Junior Teachers Association Suraj Mandarwal were present as special guests.are. The chief guest assured retired teachers as the heritage of the society and assured all possible cooperation. At the same time, the Block Education Officer gave assurance of early disposal of pending cases and agreed to the teacher auditorium and said to send the proposal soon. Expressing gratitude to the organizing committee and associations, the teacher who received the honor said, “This type of events not only make us proud, but alsoResponses the contribution of teachers. ” The ministerial staff of the Office of Sub -Teaching was also honored in the program. Many prominent personalities associated with the organization had a dignified presence on the occasion, including Dinesh Acharya, Kuldeep Tomar, Lekhraj Tomar, Madhu Patwal, Kamal Suyal, Ranveer Rai, Ranjana Negi, Ratna Mishra, Irshad, Balbir Singh, Rajesh Saini, Shanti Chauhan, Rizwan Hussain, Monika Kala, Bhupendra Shakhar, NarayanDutt Joshi, Neelam Guleria, Praveen Verma, Pitambar Tomar, Dinesh Rawat, Anant Solanki, Atul Sharma, Durga Chauhan, Birbal Kashyap, Sushil Semwal, Narendra Singh Negi, Bhimdatta Sharma, Santosh Gadhi and other teachers were included.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
