सबसे तेज़ खबर /उत्तराखंड
देहरादून:उत्तराखंड भू-कानून अभियान के सदस्यों ने शनिवार को जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें जनहित में लिए गए प्रभावशाली निर्णयों और संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण के लिए प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अभियान से जुड़े प्रतिनिधियों ने डीएम बंसल को अभिनंदन पत्र, पुष्पगुच्छ और शाल भेंट कर उनके द्वारा किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की।अभियान के संस्थापक और मुख्य संयोजक शंकर सागर ने कहा कि डीएम सविन बंसल ने पदभार ग्रहण करने के बाद गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को प्राथमिकता दी है।चाहे बात अतिक्रमण हटाने की हो, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, भिक्षावृत्ति मुक्त शहर अभियान, या फिर निःशुल्क सारथी वाहन सेवा — हर कदम ने प्रशासन को जनता के और करीब लाया है।
उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समाधान, विधवाओं और पीड़ितों को राहत, तथा राज्य आंदोलनकारियों के हक में लिए गए निर्णय इस बात का प्रमाण हैं कि डीएम बंसल की कार्यशैली न्यायिक और मानवीय दोनों ही दृष्टिकोण से उत्कृष्ट है।
कार्यक्रम में सह संयोजक आनंद सिंह रावत, गढ़वाल संयोजक अशोक नेगी, कुमाऊं संयोजक उमेद बिष्ट, महिला संयोजक धना वाल्दिया, कृष्णा बिजलवाण, सुभागा फरसवान, ज्योतिका पांडे, कल्पेश्वरी नेगी, देवेश्वरी गुसाई, पूजा बुढ़ाथोकी, गीता शर्मा, राजेश पेटवाल, राजेश कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।जनता और अभियान सदस्यों की एक ही अपेक्षा है — ऐसे जनसेवक उत्तराखंड के हर जिले में कार्य करें।
DM Savin Bansal honored the geo-law campaign for justice style
Sabse tez khabar/Uttarakhand
Dehradun. Members of the Uttarakhand Geo Kanoon Abhiyan honored District Magistrate Dehradun Savin Bansal on Saturday. This honor was awarded him for impressive decisions and sensitive administrative approaches to him. Representatives associated with the campaign during the program greeted DM BansalThe letters, flowers and shawls appreciated the welfare works being done by them. The founder and chief convenor of the campaign Shankar Sagar said that DM Savin Bansal has given priority to the problems of poor, deprived and needy classes after taking over. Whether it is to remove encroachment, improvement in health services, begging -free city campaign, or free charioteer vehicle service – every step to the administrationHas brought closer to the public. He said that the resolution of land disputes, relief to widows and victims, and decisions taken in favor of state agitators are evidence that DM Bansal’s working style is excellent from both judicial and human point of view. In the program co -convenor Anand Singh Rawat, Garhwal Convenor Ashok Negi, Kumaon Convenor Umed Bisht, women convenor Dhana Waldia, Krishna Bijalwan, Subhaga Farswan,Many members including Jyotika Pandey, Kalpeshwari Negi, Deveshwari Gusai, Pooja Budhathoki, Geeta Sharma, Rajesh Petwal, Rajesh Kumar were present. People and campaign members have the same expectation – such public servants should work in every district of Uttarakhand.
Discover more from सबसे तेज़ खबर
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
