नई सुर्ख़ियों में महिला सुरक्षा का मुद्दा, यूकेडी ने सरकार को दी चेतावनी


सबसे तेज़ खबर /उत्तराखंड अनु कुकरेती
देहरादून, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को देश के असुरक्षित शहरों में गिनने वाली हालिया रिपोर्ट ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने इसे लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है।

यूकेडी के केंद्र संरक्षण प्रभारी सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि जिस उत्तराखंड की नींव महिलाओं के संघर्ष और बलिदान पर रखी गई, वहां आज की बेटियाँ खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने हंसा धनई और बेलमती चौहान जैसी आंदोलनकारी महिलाओं के योगदान को याद करते हुए कहा कि राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाओं की 70% से अधिक भागीदारी रही, लेकिन आज वही महिलाएँ भय और असुरक्षा में जीने को मजबूर हैं।

कुकरेती ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय सर्वेक्षण में देहरादून का स्थान केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था की असफलता का आईना है। उन्होंने कहा, “सिर्फ भाषणों से नहीं, बल्कि ज़मीन पर उतरकर, मजबूत नीतियों और जवाबदेही से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी।”

यूकेडी ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी, तो जनता एक बार फिर सड़कों पर उतरेगी और राज्य आंदोलन की तरह मशाल जुलूस शुरू होंगे।

If the government does not wake up then the torches will burn: UKD leader Surendra Kukreti’s warning…..

Women safety issue in new headlines, UKD warns the government: Torches will burn again

Sabse tez khabar/Uttarakhand Anu kukreti

Dehradun:The recent report of Uttarakhand’s capital Dehradun in unsafe cities of the country has created a stir in state politics. Uttarakhand Kranti Dal (UKD) with thisThe state government has a scathing attack. UKD’s center conservation in -charge Surendra Kukreti said that today’s daughters are feeling insecure in Uttarakhand where the foundation of Uttarakhand was laid on the struggle and sacrifice of women. Recalling the contribution of agitating women like Hansa Dhanai and Belmati Chauhan, he said that women had more than 70% participation in the state building movement, but today the same women fear and insecurityI am forced to live Kukreti alleged that Dehradun’s place in the National Survey is not just a figure, but a mirror of failure of the state’s security system. He said, “Not just by speeches, but on the ground, you have to ensure the safety of women with strong policies and accountability.” The UKD has clearly warned that if the government did not give priority to the safety of women, thenThe public will once again take to the streets and the torch procession will start like the state movement.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.