राष्ट्रीय एकात्मकता संस्था भारत भारती के एन एम वर्मा बने हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष

सबसे तेज खबर / पांवटा साहिब

देश की जाति, भाषा और प्रांत और सम्प्रदाय की विसंगति से ऊपर उठकर केवल और केवल राष्ट्रीयता की भावना का मूल मंत्र लिए हुए राष्ट्रीय संगठन भारत भारती के अध्यक्ष विनय पन्नाले ने ग्रैंड रिवेरा होटल में आयोजित कार्यक्रम में नथीमल वर्मा को हिमाचल का प्रदेश अध्यक्ष तथा एन पी एस नारंग को उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रभारी भारत भारती रोशन लाल अग्रवाल जी ने अपनी वार्ता में कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आन्तरिक शांति सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। डॉ राजकुमार राज उपाध्याय, भारत भारती के सह क्षेत्र प्रभारी ने राष्ट्रीय भाईचारे को बढ़ाने के लिए बारी बारी सभी के विचार आमंत्रित करके नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया। विवेक कंबोज ने भी राष्ट्रीय एकता पर अपने विचार प्रस्तुत किये। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एन एम वर्मा ने दायित्व निभाने के लिए संकल्प लिया।

उपाध्यक्ष एन पी एस नारंग ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसी भी तरह की घटना होने के पश्चात उस पर विवेक पूर्ण चिन्तन आवश्यक है, अन्यथा अधिक क्षति होने की सम्भावना पैदा होती है। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय एकात्मकता संस्था भारत भारती के माननीय अध्यक्ष विनय पन्नाले ने बताया कि आज हम भाषावाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद जैसी कुंठित धारणाओं से देश का अहित कर रहे है। उन्होंने इसके दुष्प्रभाव को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर पांवटा साहिब के प्रबुद्ध एवं प्रतिष्ठित नागरिक सतीश गोयल, अनिल सैनी, गुरजीत सिंह सैनी, एनपीएस नारंग, संजीव गुप्ता,हरीश जस्सल, बी डी शर्मा,अजय शर्मा,अमित भटनागर, संजीव अत्री, प्रतिभा पांडे, पद्म गर्ग, संजीव गुप्ता, राजकिशोर त्यागी, रणबीर सिंह, हरीश शर्मा, राजेश शर्मा, वीरेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।

NM Verma of National Integration Organization Bharat Bharti became Himachal Pradesh President

Sabse Tez Khabar/ Paonta Sahib

Rising above the differences of caste, language, province and community of the country and taking the basic mantra of the feeling of nationalism only and only, Vinay Pannale, President of the national organization Bharat Bharti, appointed Nathimal Verma as the State President of Himachal and NPS Narang as the Vice President in a program organized at Grand Rivera Hotel. On this occasion, Area Incharge Bharat Bharti Roshan Lal Agarwal ji said in his speech that internal peace is most important for national security. Dr. Rajkumar Raj Upadhyay, Co-Area Incharge of Bharat Bharti, invited the views of everyone one by one to increase national brotherhood and encouraged them to innovate. Vivek Kamboj also presented his views on national unity. The newly appointed State President NM Verma took a pledge to fulfill his responsibility.

Vice President NPS Narang said in his statement that after any incident, it is necessary to think about it with full discretion, otherwise there is a possibility of more damage. Vinay Pannale, Honorable President of National Integration Organization Bharat Bharti, who was present as the chief guest, said that today we are harming the country with frustrated notions like linguistic, regionalism, casteism. He emphasized the need to understand its ill effects. On this occasion, enlightened and eminent citizens of Paonta Sahib Satish Goyal, Anil Saini, Gurjeet Singh Saini, NPS Narang, Sanjeev Gupta, Harish Jassal, BD Sharma, Ajay Sharma, Amit Bhatnagar, Sanjeev Atri, Pratibha Pandey, Padma Garg, Sanjeev Gupta, Rajkishore Tyagi, Ranbir Singh, Harish Sharma, Rajesh Sharma, Virendra Sharma were present.


Discover more from सबसे तेज़ खबर

Subscribe to get the latest posts sent to your email.